Mohammed Siraj, IND vs SL: मोहम्मद सिराज एक ऐसे गेंदबाज हैं जो बिना गेंदबाजी कर भारत को विकेट दिलाने का काम करते हैं. ऐसा उन्होंने कई बार किया है. दरअसल, जब भारतीय टीम को विकेट की तलाश होती है तो सिराज हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिससे भारत को विकेट मिलता है. ऐसा ही कुछ श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान लंच के बाद हुआ. जब प्रभात जयसर्या को रविंद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. लेकिन इस ओवर से पहले सिराज का जादू देखने को मिला था.
सिराज ने ओवर का आगाज होने से पहले बेल्स की अदला-बदली की थी. सिराज जब भी ऐसा करते हैं तो भारत को विकेट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. आखिरकार सिराज का यह मैजिक काम आया और जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर भारत को अहम विकेट दिलाने में सफलता हासिल की, भले ही जडेजा के खाते में यह विकेट जाएगा लेकिन सिराज का यह बेल्स का अदला-बदली करना इस विकेट के पीछे एक अहम कारण भी है.
सिराज का टोटका या संयोग, फैन्स गदगद
भारतीय टीम को विकेट लेने में मुश्किल हो रही थी. मोहम्मद सिराज स्टंप्स के पास गए और बेल्स की जगह बदल दी. ठीक अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर दिया.जिस समय यह विकेट गिरा, उससे ऐसा लगा मानो सिराज का जादू काम कर गया हो और यह पल जल्द ही मैच की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक बन गया, फैन्स इसे सिराज का टोटका कह रहे हैं. सिराज के इस जादू को देखकर फैन्स और बल्लेबाज भी हैरत में है.
The bail-swap superstition strikes again! 🪄✨
— CricInformer (@CricInformer) August 27, 2026
Rishabh Pant tried the famous bail switch ritual, but Dhruv Jurel instantly put them back. Result? A NOT OUT decision on Jadeja's over ❌
Later on Siraj stepped up, swapped the bails properly, and boom... Ravindra Jadeja got the… pic.twitter.com/mMmrXTSjfH
ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं