Asia's Greatest Javelin Throwers Ever: Arshad Nadeem Leads, Neeraj Chopra in Top 9: हाल के समय में एशिया में जैवलिन थ्रो में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और कई एथलीटों ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है.हालांकि भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा इस खेल के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, लेकिन वह एशियाई ऑल-टाइम लिस्ट में सबसे ऊपर नहीं हैं. लेकिन भारत में जैवलिन थ्रोअर्स की ख्याती लगातार बढ़ रही है. हाल ही में नीरज चोपडा के बाद रोहित यादव भी इस खेल में अपना दबदबा धीरे-धीरे बना रहे हैं. उन्होंने 87.68 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरुष भाला फेंक का खिताब अपने नाम किया, ऐसे में जानते हैं एशिया के 9 जैवलिन थ्रोअर्स के बारे में जिन्होंने सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है.
1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर
पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम एशियाई जैवलिन थ्रोअर्स में सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है. अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर एशिया की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है.
2. रुमेश तरंग पथिरागे (श्रीलंका) – 92.62 मीटर
श्रीलंका के रुमेश तरंग पथिरागे ने 92.62 मीटर का शानदार थ्रो करके एशिया की ऑल-टाइम लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया.
3. चेंग चाओ-त्सुन (चीनी ताइपे) – 91.36 मीटर
चेंग चाओ-त्सुन ने 2017 में 91.36 मीटर का थ्रो करके आधिकारिक एशियाई रिकॉर्ड बनाया, यह रिकॉर्ड एशियाई एथलेटिक्स में एक बड़ी उपलब्धि बना हुआ है.
4. नीरज चोपड़ा (भारत) – 90.23 मीटर
भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो करके 90 मीटर क्लब में जगह बनाई और इतिहास के सबसे महान एशियाई जैवलिन थ्रोअर्स में से एक बन गए.
5. झाओ किंगगांग (चीन) – 89.15 मीटर
चीन के झाओ किंगगांग ने 89.15 मीटर का थ्रो किया, जो उस समय एशियाई रिकॉर्ड था और आज भी किसी एशियाई एथलीट के बेहतरीन थ्रो में से एक माना जाता है.
ये 5 एथलीट एशिया के अब तक के सबसे बेहतरीन पुरुष जैवलिन थ्रोअर्स हैं, जो ग्लोबल एथलेटिक्स में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए हैं.
पुरुषों की जैवलिन थ्रो में एशियाई ऑल-टाइम रिकॉर्ड
- अरशद नदीम - 92.97 मी (पाकिस्तान)
- रुमेश थरंगा - 92.62 मीटर (श्रीलंका)
- चाओ-त्सुन चेंग - 91.36 मीटर (ताइवान)
- नीरज चोपड़ा - 90.23 मीटर (भारत)
- झाओ क्विंगगैंग - 89.15 मीटर (चीनी)
- रोहित यादव - 87.68 मी (भारत)
- कज़ुहिरो मिज़ोगुची - 87.60 मीटर (जापान)
- किशोर जेना - 87.54 मी (भारत)
- विक्टर ज़ायत्सेव - 87.20 मीटर (उज़्बेकिस्तान)
ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर 1, रोहित यादव नंबर 2, भारत के लिए सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं