Niroshan Dickwella vs Yashasvi Jaiswal, IND vs SL: बुधवार को मैच के पांचवें और आखिरी दिन लंच तक, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट में दो तेज़ी से विकेट लेकर मेज़बान टीम को 175 रन पर छह विकेट के नुकसान के साथ मुश्किल स्थिति में डाल दिया और जीत के करीब पहुंच गया. 372 रन के जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी ठीक-ठाक चल रही थी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) का अहम विकेट लेकर घरेलू टीम के पार्टनरशिप को तोड़ा और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
इससे पहले धनंजय ने सोनल दिनुशा के साथ 95 रन की साझेदारी करके मेहमान टीम के गेंदबाजों का डटकर सामना किया था. इसके बाद यशस्वी जायसवाल से कुछ कहा-सुनी होने के बाद निरोशन डिकवेला एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए.
Yashasvi Jaiswal unsettles Niroshan Dickwella, and on the very next delivery Prasidh Krishna dismisses him 😂#INDvsSL pic.twitter.com/S99k8nanhH
— Tapas. (@lmTapas15) August 19, 2026
डिकवेला के आउट होने से ठीक पहले स्क्वायर लेग पर खड़े जायसवाल और डिकवेला के बीच हुई बातचीत इस प्रकार रही...
जायसवाल: अरे यार, पहली पारी में तो बहुत सारे शॉट्स खेले थे. कुछ तो करके दिखाओ, चलो.
डिकवेला: हां?
जायसवाल: हां, मैं देखना चाहता हूं. चलो, मुझे दिखाओ. वहां मारो (डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए), चलो, क्यों नहीं?
डिकवेला: कोई जरूरत नहीं है. मुझे IPL में ले चलो, तब मारूंगा.
जायसवाल: ले जाएंगे, जरूर ले जाएंगे. 100%. चलो, एक छक्का मारो, मैं तुम्हें IPL में ले जाऊंगा.
डिकवेला: धन्यवाद.
लंच ब्रेक के समय श्रीलंका लक्ष्य से 197 रन पीछे था और दिनुशा (65) व केशरा नुवान्था (8) क्रीज़ पर मौजूद थे. श्रीलंका ने आखिरी दिन का खेल 288 रन पीछे रहते हुए शुरू किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं