विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test: दिनुषा ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई, डि सिल्वा का चैलेंज बरकरार

Sri Lanka V/S India: सोनल दिनुषा कोलंबो में भारत के सीरीज जीत और अपनी टीम की जीत के बीच दीवार तो बने ही, अपने पांचवे ही टेस्ट में कारनामा भी बहुत ही बड़ा कर डाला

IND vs SL 2nd Test:  दिनुषा ने रचा इतिहास,  कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई, डि सिल्वा का चैलेंज बरकरार
IND vs SL 2nd Test: सोनल दिनुषा
Source: Social media

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में लगातार शतक ठोकर लेफ्टी बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत की जीत को नॉकाउट कर दिया. पहली पारी में 103 रन बनाने वाले दिनुषा (Sonal Dinusha) ने दूसरी पारी में भी सबसे बड़ी जरूरत के समय एक और शतक बनाकर टीम इंडिया को सूपड़ा साफ करने से रोक दिया. इसी के साथ ही दिनुषा श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले सिर्फ दो ही बल्लेबाज कर सके हैं. दूसरी पारी में शतक जड़ने के साथ ही सोनल दिनुषा दो टेस्ट मैच की सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन अब उनके लिए इस मामले में अगला चैलेंज पूर्व अरविंद-डिसिल्वा का है, जिन्होंने यह कारनामा दो बार किया. लेकिन जैसा अंदाज दिनुषा ने दिखाया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह भविष्य में कुमार संगकारा को पछाड़कर अरविंद डि सिल्वा के दो बार दो टेस्ट में तीन शतक जड़ने के कारनामे की बराबरी कर सकते हैं. 

बल्लेबाजबनामसाल
अरविंद डि सिल्वापाकिस्तानघरेलू (1997
अरविंद डि सिल्वाभारतघरेलू (1997)
कुमार संगकाराबांग्लादेशघरेलू (2013)
सोनल दिनुषाभारतघरेलू (2026)

...बाकी दुनिया के 6 बल्लेबाज और भी हैं

वैसे श्रीलंका के अलावा दुनिया के बाकी छह बल्लेबाज और हैं, जिन्होंने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा यानी 3 शतक जड़े हैं. चलिए यह भी जान लीजिए कि ये छह बल्लेबाज कौन-कौन हैं. और इन्होंने कब यह कारनामा किया. 

बल्लेबाजबनामसाल


 

(((खबर जारी है...)))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamage Sonal Dinusha, India, Sri Lanka, Cricket, Manav Jagdusakumar Suthar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com