विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

Ind vs SA : आज है टी-20 मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका टीम में हैं डिविलियर्स जैसे दिग्गज

कोहली के ऊपर टीम की जिम्मेदारी होगी. वह बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और वनडे सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया. उनके अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या खेल के छोटे प्रारुप में टीम को मजबूती देंगे. 

Also Read in
Ind vs SA : आज है टी-20 मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका टीम में हैं डिविलियर्स जैसे दिग्गज
विराट कोहली ( फाइल फोटो )
  • तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच
  • सुरेश रैना की वापसी
  • गेंदबाजों को रखना हो नियंत्रण
नई दिल्ली: वनडे सीरीज में इतिहास रचने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की नजरें रविवार से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर हैं जिसका पहला मैच वांडर्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों को हालांकि इस सीरीज की तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला है क्योंकि वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खत्म हुआ है. इस सीरीज के दौरान भारत की नजरें 2006 में एक मैच की सीरीज में मिली जीत को दोहराने की होगी। टीम ने वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में छह विकेट से जीत हासिल की थी.  

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बातों ही बातों में बताया कि कब तक खेलेंगे क्रिकेट

हरफनमौला खेल के दम पर वनडे सीरीज में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली कोहली की टीम टी-20 सीरीज में अपने उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. कोहली के ऊपर टीम की जिम्मेदारी होगी. वह बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और वनडे सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया. उनके अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या खेल के छोटे प्रारुप में टीम को मजबूती देंगे. 

वन-डे में विराट कोहली के शतक पर इस पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

सुरेश रैना की टी-20 टीम में वापसी हुई है उनके आने से टीम के मध्यक्रम को बेशक मजबूती मिलेगी. वह टीम के प्रदर्शन में अहम रोल निभा सकते हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी टी-20 में भी मेजबान टीम के लिए परेशानी बन सकती है. वनडे सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में बुरी तरह फंसाया था. भारत को सीरीज जिताने में इन दोनों की बड़ी भूमिका रही थी. वहीं मेजबान टीम ज्यां पॉल ड्यूमिनी की कप्तानी में उतरेगी. नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हैं. 

'दुनिया रखूं जूतों के नीचे' वाले विराट कोहली... 'व्हॉट अ गाई!'

वनडे में मेजबान टीम जो थी टी-20 में वो उससे अलग साबित हो सकती है क्योंकि उसके पास खेल के छोटे प्रारुप के विशेषज्ञ हैं. टीम के पास अब्राहम डिविलियर्स, डेविड मिलर और क्रिस मौरिस के रूप में टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. यह तीनों हालांकि वनडे सीरीज में पूरी तरह से विफल रहे थे. मिलर ने चौथे वनडे में जरूर अपना जौहर दिखाया था. इन सभी के अलावा हेइनरिक क्लासेन भी इस प्रारुप में भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

वीडियो : कोहली का लाजवाब शतक

टीमें (सम्भावित) : 
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दूल ठाकुर। 

दक्षिण अफ्रीका : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, अब्राहम डिविलियर्स, रीजा हेंड्रिक्स, किस्टियन जोंकर, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन सम्ट्स। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind VS Sa 1st T-20, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com