यूपी की राजनीति में गठबंधन की थाली सजनी शुरू हो गई है. कल तक जिन सहयोगियों पर तंज कसे जा रहे थे, अब उन्हें साथ आने का न्योता दिया जा रहा है. अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग के बहाने एनडीए के सहयोगी दलों को बड़ा ऑफर दिया है. उनका संदेश है, जिसे अच्छा खाना है, वह हमारे पास आए. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच भले ही अभी सीट बंटवारे का पेच पूरी तरह नहीं सुलझा हो, लेकिन अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरने के लिए सियासी माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है. अब सवाल यही है कि क्या यह अखिलेश यादव का आत्मविश्वास है या फिर 2027 से पहले गठबंधन मजबूत करने की सियासी मजबूरी?