विज्ञापन

IND vs RSA warm-up: कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा ऐलान, फिर ईशान बन गए 'धुरंधर', जो सामने आया, रौंद दिया

T20 World Cup 2026: मेगा इवेंट से पहले जब बात बैटिंग की आती है, तो गौतम गंभीर ने करीब-करीब सभी बॉक्स टिक कर लिए हैं. अब विश्व कप में भारतीय बैटिंग का अलग ही तूफान देखने को मिलेगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉर्म-अप मैच में बड़ा ऐलान कर दियाो

IND vs RSA warm-up: कप्तान  सूर्यकुमार का बड़ा ऐलान, फिर ईशान बन गए 'धुरंधर', जो सामने आया, रौंद दिया
T20 World Cup 2026:

Suryakumar on Ishan Kishan: टीम सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में आगाज के मुहाने पर खड़ी है, तो उससे पहले ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. ईशान किशन (Ishan Kishan)  ऐसी तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं कि जो सामने आ रहा है, उसे ही रौंदते हुए आगे जा रहे हैं. एकदम धुरंधर की माफिक! और मेगा इवेंट के आगाज से पहले इकलौते मैच में बुधवार को ईशान ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों के साथ कुछ ऐसा ही किया. जो भी सामने आया, उसे रौंदते हुए ईशान ने 20 गेंदों पर 2 चौकों, 7 छक्कों से 53 रन क्या बनाए कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया.

सूर्यकुमार ने लगा दी मुहर!

लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि संजू या ईशान में से कौन? टॉस हुआ, तो बैटिंग ऑर्डर के सवाल पर कप्तान यादव ने कहा कि ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे. यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं. हम पहले बैटिंग कर रहे हैं, तो अच्छा कर रहे हैं. बाद में ओस पड़ सकती है. और ऐसे में हम चुनौतीपूर्ण हालात में बॉलरों को टेस्ट करना चाहते हैं. कौन पारी की शुरुआत करेगा? पर सूर्या ने कहा, 'निश्चित रूप से ईशान और अभिषेक'. इसी के साथ साफ हो गया कि अब संजू का खेल खत्म! कप्तान की लग गई मुहर! मुहर लगी तो अभिषेक ने फिर से बॉलरों की बखिया उधेड़ डाली. साफ है कि जब मुख्य अभियान 7 को टीम इंडिया शुरू करेगी, तो ओपनर अभिषेक और ईशान होंगे. 

ये एकदम बवाली जोड़ी है!

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया ने टी20 में कई जोड़ी आजमाईं. एक छोर पर अभिषेक आग उगलते रहे, तो दूसरे छोर पर कभी शुभमन गिल, तो कभी संजू सैमसन रहे. लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों छोर से लेफ्टी बल्लेबाजों ने सुतली खोली, तो मानो भारत को नई बवाली जोड़ी मिल गई. दोनों ने मिलकर 5.4 ओवरों में ही 80 रन बना डाले. अब आप सोच लें कि ग्रुप राउंड में ये कैसे आगाज करने जा रहे हैं. कुल मिलाकर मेगा इवेंट से पहले कप्तान सूर्यकुमार के हाथ जबर्दस्त 'टॉनिक' लग गया है, जो विरोधी बॉलरों को सेट होने से पहले ही पटरी से उतारने के लिए काफी है. 

यह भी पढ़ें:

'आप संजू को बाहर नहीं कर सकते', गावस्कर ने सुना दिया सैमसन V/S ईशान पर फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com