वास्तव में प्रदर्शन और फॉर्म दोनों ने ही यह तो साफ कर ही दिया कि अगले महीने खेले जाने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में भारत का पहला विकेटकीपर कौन होगा? लेकिन इस पर दिग्गजों की राय का आना लगातार जारी है. और महान सुनील गावस्कर ने तो इस मुद्दे पर राय देने के शनिवार को मैच खत्म होने का भी इंतजार नहीं किया. गावस्कर ने विस्तार से बताते हुए कहा कि इस टीम भारतीय प्रबंधन क्या सोच रहा होगा. सनी ने संजू सैमसन और ईशान किशन के मुद्दे पर खुलकर बोलते हुए पूरी अपनी राय पूरी तरह से स्पष्ट कर दी.
सनी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं सोचता हूं कि चयन समिति ने संजू सैमसन को पूरे मौके देकर एकदम सही फैसला किया, लेकिन अब अब इशान किशन की पारियां सामने हैं और तिलक वर्मा की पूरी संभावना बन गई है. ऐसे में बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह तय दिख रहा है.' वैसे इसमें कोई दो राय नही कि मेगा विश्व कप से पहले सैमसन बनाम ईशान को लेकर चल रहे डिबेट को लेफ्टी बल्लेबाज ने जड़े आतिशी शतक कम से कम फैंस की नजरों में पूरी तरह खत्म कर दिया.
संजू को ड्रॉप करने के सवाल पर गावस्कर ने कहा, 'उन्हें टीम से बाहर करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. और आप उन्हें किसकी जगह ड्रॉप करेंगे? इस स्तर पर तिलक वर्मा खुद को साबित कर चुके है. संजू सैमसन भी खुद को परफॉरमर के रूप में साबित कर चुके हैं, लेकिन वह फॉर्म में नहीं है. यहां सैमसन की योग्यता को लेकर सवाल नहीं है, बल्कि सवाल फॉर्म को लेकर है.'
गावस्कर ने कहा, 'आप विश्व कप जैसे टूर्नामेंट को लेकर बड़ा जोखिम नहीं ले सकते. यही वजह है कि मुझे लगता है कि पांच मैचों में मौका देनने के बाद निश्चित रूप से उनके कॉन्फिडेंस पर असर पड़ा है क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं. साथ ही, जिस तरह से वह आउट हुए हैं, वह भी निराशाजनक रहा है. जब तक तिलक वर्मा फिट हैं, मुझे नहीं लगता कि सैमसन अब 7 फरवरी को भारत के पहले मैच में फाइनल XI का हिस्सा होंगे.' गावस्कर ने अपने बयान से साफ कर दिया कि यहां से संजू के लिए भारतीय XI में तभी जगह बन पाएगी, जब तिलक वर्मा अनफिट होंगे. तिलक वर्मा आए, तो संजू को विकेटकीपर के लिए इशान के लिए बाहर होना होगा.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं