India vs New Zealand, Sunil Gavaskar: भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. साल 2016 के बाद से भारत ने चार बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है. इस दौरान भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसे के घर पर टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचा था. भारतीय टीम जब नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो फैंस को उम्मीद होगी कि टीम इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करे. हालांकि, उसके लिए यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है. इसके अलावा यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और ऐसे में ना तो ऑस्ट्रेलिया और ना ही भारत कोई कसर छोड़ना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत को घर पर न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है.
न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है. हालांकि, अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाना है. न्यूजीलैंड ने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था, तब उसे दो मैचों में सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, न्यूजीलैंड ने सबसे पहले 1955-1956 में पांच मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था और उस सीरीज को उसने 2-0 से जीता था. इसके बाद न्यूजीलैंड 1964- 1965 में भारत दौरे पर आई थी, जहां चार मैचों की सीरीज में उसे 1-0 से जीत मिली थी. यह आखिरी मौका था, जब न्यूजीलैंड को भारत में टेस्ट सीरीज में जीत मिली थी. उसके बाद से ऐसा नहीं हुआ है. रिकॉर्ड को देखें और बीते कुछ समय से टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखें तो यह उम्मीद करना कि भारतीय टीम मेहमान टीम के खिलाफ जीत दर्ज करेगी, यह गलत होगा.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत के पास आखिरी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ है और ऐसे में क्या टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखना चाहिए या नहीं, इसको लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है. सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि अगर भारत का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में जीत का है तो उसे चांस लेने चाहिए.
सुनील गावस्कर ने कहा,"अगर आपका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में जीत का है तो, तब आपको कुछ चांस लेने होंगे. आपको अपनी टीम पर विश्वास करना होगा. मैं कहा रहा हूं कि भारतीय परिस्थितियों में, यह आराम की बात है, अगर आप उसी तरह की पिचें बनाते हैं तो हमने देखा है, उदाहरण के लिए मोहाली की पिच, जहां गेंद को सही उछाल मिल रहा था, गेंद बाउंस हो रही थी, भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया."
सुनील गावस्कर ने आगे कहा,"उनका अपना स्ट्रगल था, लेकिन वो इससे बाहर आए और मुझे लगता है कि आपको कुछ ऐसी ही पिच बनानी चाहिए. आपको असल में कुछ जवाब मिल सकते हैं. आप जीत भी सकते हैं क्योंकि आपका नई बॉल से अटैक काफी शानदार है. आपके पास युवा गेंदबाजों का एक ग्रुप है. वह रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय कैप मिलने का इंतजार कर रहे हैं. तो मुझे लगता है कि चांस लिया जा सकता है."
यह भी पढ़ें: PAK vs ENG: "इस साल भारत में..." इंग्लैंड के 'बैजबॉल' के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान को ओली पोप ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं