- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मुकाबला आज
- टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा है भारी
- T20I क्रिकेट में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक समान
भारत (India) बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल श्रृंखला का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला आज कोलकाता (Kolkata) स्थित ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड (Eden Gardens Cricket Ground) में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब ब्लू आर्मी मैदान में उतरेगी तो मंशा साफ रहेगी कि वह आज के मुकाबले में भी कीवी को परास्त कर इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करे. ऐसे में बात करें क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अबतक भारत और न्यूजीलैंड की कैसी भिड़त रही है तो वो इस प्रकार है.
टेस्ट क्रिकेट में भिड़ंत:
भारत और न्यूजीलैंड की टीम रेड बॉल क्रिकेट में अबतक 61 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय टीम ने कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अबतक जहां 21 मुकाबलों में विजयश्री हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 13 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 26 मैच ड्रा रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs NZ 3rd T20I 2021: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण
ODI क्रिकेट में भिड़ंत:
टेस्ट क्रिकेट के अलावा वनडे क्रिकेट में अबतक ये दोनों टीमें 114 बार आमने-सामने हुई हैं. यहां भी भारतीय टीम का पलड़ा कीवी टीम के खिलाफ भारी रहा है. टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अबतक कीवी टीम के खिलाफ जहां 55 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं कीवी को भारतीय टीम के खिलाफ 49 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है, वहीं पांच मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया है.
धोनी ने साफ किया कि वह अपना आईपीएल आखिरी मैच कहां खेलेंगे, लेकिन...Video
T20I क्रिकेट में भिड़ंत:
टेस्ट और वनडे क्रिकेट के अलावा भारत और न्यूजीलैंड की टीम क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T20I में अबतक 20 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान भारतीय टीम को आठ मुकाबलों में कामयाबी मिली है, जबकि कीवी को नौ मुकाबलों में जीत मिली है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच अबाउंडेड रहा है.
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं