Marcus Stoinis on Slow Pitch in T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने गुरुवार को कहा कि कम स्कोर और धीमी पिचें मौजूदा टी20 विश्व कप की ‘थीम' लगती है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा विकेट बेहतर होते जाएंगे. आस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ओमान को 39 रनों से हराया. टीम ने टूर्नामेंट के मानकों के हिसाब से पांच विकेट पर 164 रन का उम्मीद से बेहतर स्कोर बनाया था जिसमें स्टोइनिस ने 36 गेंद में 67 रन की पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया.
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए स्टोइनिस से पूछा गया कि क्या टूर्नामेंट में कम स्कोर ने उन्हें चौंकाया जो पिछले महीने आईपीएल के दौरान प्रशंसकों द्वारा देखे गए नियमित रूप से 200 रन से अधिक के स्कोर से बहुत अलग है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि अब तक के मैचों को देखने से मुझे कोई झटका नहीं लगा, ऐसा लगता है कि यह टूर्नामेंट की थीम होने जा रही है. लेकिन इसे बाहर से देखना एक अलग बात है और फिर मैदान पर खुद को ढालना दूसरी बात है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टूर्नामेंट के अमेरिकी चरण की पहले से ही नासाउ काउंटी मैदान की पिच के असमान उछाल के लिए आलोचना हो रही है जहां बुधवार को भारत और आयरलैंड के बीच कम स्कोर वाला मैच खेला गया था. आयरलैंड की टीम 96 रन पर आउट हो गई और असमान उछाल के कारण भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को चोट भी लगी. चौंतीस वर्षीय स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए पिचें बेहतर होती जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह थोड़ा मुश्किल है, दूसरी पारी में गेंद थोड़ी रुककर आती है. और स्पिनर की गेंद भी भी कभी-कभी रुककर आती है और गेंद नीची भी रहती है.''
स्टोइनिस ने कहा, ‘‘और जब मैंने (ग्लेन) मैक्सवेल को खेला तो एक या दो गेंदें शायद विकेट से रुककर आई और स्पिन हो गई. इसलिए यह अब भी थोड़ा मुश्किल है लेकिन पिछले मैच की तुलना में यह बेहतर है.'' उन्होंने कहा, ‘‘आज यह बेहतर विकेट है. मुझे उम्मीद है कि हम इस विकेट पर जितने अधिक मैच खेलेंगे, विकेट उतने ही बेहतर होंगे.'' आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने वाले स्टोइनिस ने कहा कि आईपीएल में लगातार खेलने के कारण वह पिछले कुछ वर्षों में बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं पिछले 10 वर्षों से आईपीएल खेल रहा हूं इसलिए आईपीएल के अंत में हमेशा ऐसा लगता है कि आप बेहतर खिलाड़ी हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं