अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया की अगली व्हाइट-बॉल सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होगी. हालांकि, यह सिर्फ दो ही मैचों की सीरीज होने जा रही है, लेकिन इसका प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले सोनी चैनल इन दोनों ही मैचों को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिखाई पड़ रहा है. ठीक वैसे ही, जैसा उत्साह उसने श्रीलंका में खेली जा रही तीन देशों की 'A' टीमों के सीधे प्रसारण को लेकर दिखाया. और इसकी वजह बने भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). अगर A टीमों की भागीदारी वाली टीमों की किसी सीरीज के सीधे प्रसारण का फैसला आखिरी पलों में लिया गया, तो इसके पीछे वजह वैभव की एकदम से रॉकेट बनी लोकप्रियता के जरिए टीआरपी और बाजार को भुनाना था. बहरहाल, अब सोनी चैनल ने इस महीने की 16 जून से खेले जाने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए एक तरह से इशारा कर दिया है कि सूर्यवंशी दोनों ही टीमों का हिस्सा होंगे. और टीम इंडिया 'नई शुरुआत' करेगी.
चैनल का इशारा समझिए!
एक दिन पहले ही सोनी चैनल ने आयरलैंड सीरीज का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जारी किया है. और इसमें आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने वैभव की तस्वीर को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा से बड़ा रखा है. और यह बहुत हद तक चौंकाता भी है कि प्रोमो में कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ा फोटो सूर्यवंशी का रखा गया है, लेकिन यह अपने आप में सबकुछ कह भी देता है. और इसका टाइटल है-'द ओपनिंग पेयर वी हेव बीन वेटिंग फॉर' (The opening pair we have been waiting for). इस शीर्षक के नीचे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के नाम दिए गए हैं.
टीम इंडिया करेगी नई शुरुआत!
नई शुरुआत से आश्य यह है कि इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी. कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप में टीम के ऐलान के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने XI में संतुलन की बात कहते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन से ओपनिंग कराई थी. और यह फैसला कितना बड़ी सफलता साबित हुआ था, यह सभी ने देखा. बहरहाल, अब यह युवा क्लेवर से सजी नई टीम है. यहां कई प्रयोग देखने को मिलेंगे, तो जब अभिषेक और सूर्यवंशी के ओपनर होने की बात कही जा रही है, तो फिर संजू सैमसन को मिड्ल ऑर्डर में बैटिंग करने आना होगा.

आयलैंड दौरे का कार्यक्रम और प्रसारण टाइमिंग (भारतीय समयानुसार)
आयरलैंड दौरे के दोनों मैच क्रमश: 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. और ये दोनों ही मैच स्टोर्नमोंट बेलफास्ट मैदान पर खेले जाएंगे. भारत के समय के हिसाब से दोनों ही मैचों का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से सोनी चैनल पर किया जाएगा. और इसकी LIVE Streaming भी Sony App पर होगी.
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
यह भी पढ़ें: वैभव का गुस्सा फीका पड़ जाएगा, जब क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान के जावेद मियांदाद की देखेंगे ये हरकतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं