विज्ञापन

कौन हैं विश्वेश नेगी जिन्हें ईरान में बनाया गया है भारत का नया राजदूत

Who is Vishwesh Negi: ईरान में भारत ने अपना नया राजदूत नियुक्त किया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि सीनियर अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नया राजदूत बनाया गया है.

कौन हैं विश्वेश नेगी जिन्हें ईरान में बनाया गया है भारत का नया राजदूत
ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विश्वेश नेगी
  • भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गए हैं.
  • वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव का पद संभाल रहे थे. अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है.
  • ईरान भारत के लिहाज से विश्वेश नेगी की जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है.

भारत ने ईरान में नए राजदूत की नियुक्ति की है. भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विश्वेश नेगी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव का पद संभाल रहे नेगी जल्द ही तेहरान में कार्यभार संभालेंगे. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रणनीतिक बदलावों के बीच भारत का यह अहम फैसला माना जा रहा है. क्योंकि ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच उनकी नियु्क्ति अहम मानी जा रही है. विश्वेश नेगी के पास अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का अच्छा अनुभव है. वह जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. 

कौन हैं विश्वेश नेगी 

विश्वेश नेगी 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के एक बेहद अनुभवी अधिकारी हैं. जो शासनिक सुधार और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का लंबा अनुभव रखते हैं. विदेश मंत्रालय में आने से पहले विश्वेश नेगी रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रूप में एक बेहद रणनीतिक भूमिका निभाई थी. वह विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में अहम पदों पर रहकर वैश्विक राजनीति की बारीकियों को समझे हैं. यही वजह है कि सरकार ने इस संवेदनशील मोड़ पर उन पर भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ेंः ट्रंप पर भरोसा कौन करे? ईरान हमले का इंतजार करता रह गया इजरायल, सोशल मीडिया से पता चला कि प्लान कैंसिल है

विश्वेश नेगी की नियुक्ति पश्चिम एशिया में अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक ईरान के साथ संबंधों को ठंडे बस्ते में नहीं डालना चाहती. कूटनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि नेगी की यह नई पारी भारत के आर्थिक और भू-राजनीतिक हितों को सुरक्षित रखने में 'गेम चेंजर' साबित हो सकती है.

एस जयशंकर ने की थी ईरान के विदेश मंत्री से बात 

इससे पहले शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के साथ बात की थी. उन्होंने कहा था कि किसी भी हाल में कमर्शियल शिपिंग और नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए. दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की थी. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ेंः अमेरिका-ईरान में आज फिर से बातचीत, ट्रंप के दावे और ईरान की चुप्पी के बीच कैसे आएगी शांति?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Ambassador In India, Iran Ambassador, Iran-India Relations, Iran-India Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com