विज्ञापन

सबसे करिश्माई कैच देखा...वैभव सू्र्यवंशी नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी के कैच को देख गदगद हो गए संजय मांजरेकर

Sanjay Manjrekar react on Ashok Sharma catch: अफगानिस्तान ए को भारत ने 101 रन से हरा दिया, भले ही इस मैच में वैभव बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन एक असाधारण कैच लेकर मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया.

सबसे करिश्माई कैच देखा...वैभव सू्र्यवंशी नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी के कैच को देख गदगद हो गए संजय मांजरेकर
IND A vs AFG A: संजय मांजरेकर ने की तारीफ

Sanjay Manjrekar Vs Vaibhav Sooryavanshi: भारत-ए ने बुधवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. भारत ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम का नेट रन रेट +0.797 है. वहीं, 3 मुकाबलों में 2 जीत के साथ श्रीलंका (+0.494 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान (-1.983 नेट रन रेट) 3 में से 2 मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है. भले ही इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से बड़ा कमाल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने फील्डिंग करते हुए एक कमाल का कैच लपका जिसकी तारीफ हो रही है.

वहीं दूसरी ओर अशोक शर्मा ने भी अफगानिस्तान ए की पारी के दौरान मोहम्मद इशाक का कैच लपका जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर हैरान हो गए. बाकायदा पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अशोक शर्मा की तारीफ की है. मांजरेकर ने लिखा, "आज अब तक का सबसे बेहतरीन कैच में से एक देखा. डीप में खड़े अशोक शर्मा तेजी से उस गेंद की ओर दौड़े जो तेजी से जमीन की तरफ गिर रही थी. फिर उन्होंने जमीन से बस एक इंच ऊपर, दोनों हाथों से गेंद पकड़ने के लिए शानदार डाइव लगाई. जरूर देखिएगा."

दूसरी ओर मैच में 15 साल के वैभव ने खालिद तनीवाल का कैच लपका., वैभव ने शुल कंबोज की गेंद पर हवा में छलांग लगाकर एक बेहतरीन कैच लपका, सोशल मीडिया पर वैभव के इस कैच की भी तारीफ हो रही है लेकिन संजय मांजरेकर ने वैभव के इस कैच को लेकर किसी तरह का रिक्शन नहीं दिया है. हालांकि पूर्व क्रिकेटर ने वैभव की श्रीलंका खिलाड़ी के साथ भिड़ने को लेकर आलोचना की .

अपने एक्स पर मांजरेकर ने  लिखा, "अगर मैं भारत ए का कोच या मैनेजर होता, तो अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करता.ऐसा सिर्फ उन्हें यह समझाने के लिए करता कि मैदान पर शारीरिक रूप से आक्रामक होना या हाथापाई करना ठीक नहीं है, चाहे उकसाने वाली वजहें कुछ भी रही हों. 

ये भी पढ़ें- Shubman Gill: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com