Most Fours in World Cup History: भारतीय टीम जारी आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में अपने शुरुआत के पांच में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है और उसने सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. भारतीय टीम का अब अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England) खेलेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड का सामना करेगी. इस मैच में रोहित शर्मा की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. दरअसल, रोहित शर्मा आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक चौके लगाने के मामले में टॉप-पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विश्व कप में सबसे अधिक चौके (Most Four in World Cup)
आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप के इतिहास में 44 पारियों में 241 चौके लगाए हैं. कुमार संगाकार ने 35 पारियों में 147 चौके लगाए हैं और वो लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. वहीं रोहित शर्मा 22 पारियों में 133 चौके लगाए हैं और वो लिस्ट में सातवें स्थान पर है. रोहित शर्मा अगर जारी विश्व कप में 15 और चौके लगाते हैं तो वह कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ देंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अगर पांच चौके लगाते हैं को टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर डेविड वॉर्नर है, जिन्होंने विश्व कप की 23 पारियों में 137 चौके लगाए हैं. विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 की लिस्ट में केवल रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर की ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में इन दोनों के बीच एक रेस चल रही है. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शायद ही नंबर एक पर पहुंच पाए, लेकिन दोनों के बीच दूसरे स्थान पर को लेकर काफी दिलचस्प रेस देखने को मिलेगी, यह तय है.
यह भी पढ़ें: "मैंने सुना कि वह रो रहे थे..." अफगानिस्तान से मिली हार के बाद रोए बाबर आजम, पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा
यह भी पढ़ें: Watch: 'सुपरमैन' बने David Warner, बाउंड्री लाइन पर अद्भुत कैच लेकर लूट ली महफिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं