INDvENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है. पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. भारत की धरती पर स्पिनर्स टेस्ट क्रिकेट में खास भूमिका निभाते हैं. भारत के पास अश्विन जैसे स्टार स्पिनर हैं तो वहीं इंग्लैंड की टीम जैक लीच (Jack Leach) और डॉम बेस की स्पिन जोड़ी के साथ टेस्ट क्रिकेट में मैदान पर उतरेगी. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में स्पिनर लीच और डॉम बेस की स्पिन जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभायी थी. इतना ही नहीं दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैक लीच ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाकर 4 विकेट लिए, इसके अलावा डॉम बेस ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की दूसरी पारी को 126 रन पर आउट कर दिया. इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा कि भारत में इंग्लैंड की सफलता में जैक लीच अहम भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में जिनको सफलता मिल सकती है उनमें मैं जैक लीच को भी रखूंगा. उसे सीधी गेंद करनी चाहिए. उसे मिडिल स्टंप को निशाना बनाकर गेंदबाजी करनी चाहिए. स्वान ने कहा, ‘‘अगर जैक लीच ऐसा कर सकता है और एक छोर से लगातार गेंदबाजी करता है तो आप अपने मुख्य गेंदबाजों मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को रोटेट कर सकते हो और दूसरे स्पिनर को आक्रमण की छूट दे सकते हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Syed Mushtaq Ali T20: युवाओं के पास नीलामी से पहले प्रभावित करने का आखिरी मौका, इन पर रहेगी निगाह
जैक लीच (Jack Leach) चश्मा पहनकर करते हैं गेंदबाजी
स्पिनर जैक लीच को बटपन से ही आंखों में परेशानी है. यही कारण है कि मैच के दौरान लीच चश्मा लगाए रखते हैं. 2019 के एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का खास बना दिया. दरअसल एशेज सीरीज 2019 में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लीच और स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए अहम साझेदारी निभाई थी और 76 रन जोड़े थे. इस दौरान लिच ने 17 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए, और आखिर तक अपने विकेट को बचाए रखा था.
श्रीसंत भी आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने को तैयार, लेकिन सवाल यह है कि...
इंग्लैंड यह मैच एक विकेट से जीतने में सफल रहा था. लीच की काबिलियत को देखकर सीरीज के टाइटल स्पॉन्सर सपैकसेवर्स ने उन्हें आजीवन फ्री चश्मा देने की घोषणा भी कर दी थी. जैक लीच ने अपने टेस्ट करियर में अबतक 40 विकेट लिए हैं. जिसमें 2 बार 5 विकेट हॉल करने का कारनामा कर दिखाया है. बता दें कि श्रीलंका में ने 28 विकेट चटका लिए हैं. (इनपुट भाषा से भी)
VIDEO:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं