Shoaib Bashir took Rohit Sharma Wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा का यह फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि खुद कप्तान रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा डेब्यूटेंट शोएब बशीर का शिकार बने. शोएब बशीर ने रोहित शर्मा को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शिकार कर अपना डेब्यू यादगार बनाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोएब बशीर दिन के पहले सेशन का 17वां ओवर फेंकने आए थे. उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ के बाहर पिच की, यह एक तेज ऑफ स्पिनर थी, जो पड़ने के बाद तेजी से घूमी. रोहित गेंद को हल्के हाथ से खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद की गति और टर्न से वह हैरान रह गए. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ गई, वहीं ओली पोप ने शानदार कैच लपका और रोहित शर्मा की पारी समाप्त हुई. रोहित शर्मा आउट होने के बाद भी हैरान दिखे.
Shoaib Bashir's debut wicket is Rohit Sharma!🇮🇳🏴
— CricbyZee (@CricbyZee) February 2, 2024
The Indian skipper departs for just 14(41)☝️
📸: Jio Cinema#INDvsENGTest pic.twitter.com/dwRzKmTwKS
बता दें, शोएब बशीर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन सीरीज के पहले मैच में वो वीजा मुद्दों के कारण नहीं खेल पाए. उनके वीजा में देरी हुई जिसके चलते वो सीरीज के शुरुआती मैच से पहले समय रहते भारत नहीं पहुंच पाए. इंग्लैंड ने भारत आने से पहले अबू धाबी में अभ्यास किया था और शोएब बशीर वहीं रूके थे. शोएब बशीर के माता-पिता पाकिस्तान से हैं. माना जा रहा था कि इसी के चलते पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी को वीजा मिलने में देरी हुई थी.
बात अगर मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दिन के पहले सेशन में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन के पहले सेशन में 89 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. भारत को पहले दिन शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. शुभमन गिल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 34 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने. भारत ने मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: जानें क्यों मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह, 13 महीने बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी
यह भी पढ़ें: "उस एक रन ने मेरा मूड बदल दिया..." सचिन तेंदुलकर ने सुनाया 'गली क्रिकेट' का अनसुना किस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं