Ben Stokes 100th Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd Test) के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है. बता दें कि राजकोट टेस्ट मैच इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए काफी स्पेशल होने वाला है. दरअसल, यह टेस्ट मैच स्टोक्स के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा. इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मै खेलने वाले स्टोक्स 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है. एंडरसन ने 184 टेस्ट मैच अबतक खेल लिए हैं. दूसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड हैं जिनके नाम टेस्ट में 167 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है.
यह भी पढ़ें:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड
ओवरऑल की बात करें तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर एंडरसन हैं जिन्होंने अबतक 184 टेस्ट खेल लिए हैं. रिकी पोंटिंग ने टेस्ट में कुल 168 मैच खेले थे.
क्या एंडरसन तोड़ सकते हैं तेंदुलकर का रिकॉर्ड
क्या सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन तोड़ सकते हैं. एंडरनस को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 17 टेस्ट मैच और खेलने होंगे. इस समय एंडरसन 41 साल के हैं. हालांकि इसके लिए एंडरसन को लगातार टेस्ट खेलने होंगे और अपनी फिटनेस को अच्छा रखना होगा. 16 से 17 टेस्ट मैच खेलना एंडरसन के लिए आसान नहीं होगा.
इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्राउले, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्ट्ले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड
सीरीज है बराबरी पर
भारत औऱ इंग्लैंड के बीच सीरीज बराबरी पर है. दोनों टीमें एक -एक मैच जीत चुकी है. दोनों टीमों को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. सीरीज का पहला मैच जो हैदराबाद में खेला गया था उसे इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था वहीं, दूसरा टेस्ट मैच जो विशाखापट्टनम में खेला गया था, उसे भारत ने 106 रनों से जीतने में कामयाबी पाई थी. अब सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं