Kulwant Khejroliya: रणजी ट्रॉफी में ग्रुप डी में खेले गए मध्य प्रदेश और बड़ौदा के बीच मैच में मध्य प्रदेश की ओऱ से खेल रहे बायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया (Kulwant Khejroliya 4 Wickets in Four balls in Ranji Trophy) ने एक ऐसा कमाल किया है जिसकी चर्चा हो रही है. कुलवंत ने चार गेंद में चार विकेट लिए और इतिहास रच दिया. इसके अलावा कुलवंत ने कुल 5 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की. खेजरोलिया रणजी ट्राफी इतिहास में चार गेंद में चार विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये. मैच में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को 98.3 ओवर में 270 रन पर समेटकर बड़ी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली है.
केकेआर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं कुलवंत
कुलवंत आईपीएल में केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं. लेकिन आईपीएल में वो अपनी पहचान नहीं बना सके लेकिन रणजी ट्रॉफी में उन्होंने इतिहास रच कर धमाका कर दिया है. कुलवंत ने मैच में बड़ौदा के बल्लेबाज शाश्वत रावत, महेश पिठिया, भार्गव भट्ट और आकाश सिंह को लगातार 4 गेंद पर आउट किया. बीसीसीआई ने उनका वीडियो भी शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ऐसे किया करिश्मा
31 वर्षीय खेजरोलिया के लिये दिन यादगार रहा जिससे मध्य प्रदेश ने बड़ौदा पर बड़ी जीत हासिल की. खेजरोलिया चार गेंद में चार विकेट चटकाते ही रणजी ट्राफी इतिहास में दिल्ली के शंकर सैनी और जम्मू कश्मीर के मोहम्मद मुदासिर के साथ शामिल हो गये. वह रणजी ट्राफी में हैट्रिक लेने वाले मध्य प्रदेश के तीसरे गेंदबाज बने. मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 454 रन बनाये और उसने बड़ौदा को पहली पारी में 132 रन पर समेटकर फॉलो ऑन दिया.
4⃣ in 4⃣! 🔥
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 12, 2024
Kulwant Khejroliya scalped 4 wickets in 4 balls en route to his five-wicket haul to help Madhya Pradesh beat Baroda in Indore.
Relive the four wickets 🔽@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy
Scorecard ▶️ https://t.co/6bvps90cWn pic.twitter.com/gk0QQFRjUe
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शाश्वत रावत ने 105 रन बनाकर बड़ौदा को अच्छी स्थिति में बनाये रखा था लेकिन फिर खेजरोलिया ने कमाल दिखाया. 95वें ओवर में खेजरोलिया ने दूसरी से पांचवीं गेंद तक शाश्वत रावत, महेश पिथिया, भार्गव भट्ट और आकाश सिंह को आउट किया। इससे बड़ौदा का स्कोर पांच विकेट पर 255 रन से नौ विकेट पर 255 रन हो गया. खेजरोलिया ने 99वें ओवर में अतीत सेठ (20) का अंतिम विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलायी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं