पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस के बारे में कौन नहीं जानता है. ग्रीन टीम की तरफ से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. हाल ही में 54 वर्षीय वकार ने शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत की है. जहां उन्होंने कई सवालों का दिलचस्प जवाब दिया है. रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान जब उनसे पुछा गया कि सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक में से आपकी पहली पसंद कौन हैं? तो उन्होंने बिना कोई देरी किए तुरंत सचिन तेंदुलकर का नाम लेकर सबको हैरान कर दिया. सचिन-इंजमाम ही नहीं कई अन्य खिलाड़ियों की तुलना करते हुए भी उन्होंने ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है, जो कुछ इस प्रकार है-
रैपिड फायर राउंड में वकार यूनुस का जवाब
सवाल - सचिन तेंदुलकर या इंजमाम-उल-हक?
जवाब - सचिन तेंदुलकर
सवाल - विराट कोहली या बाबर आजम?
जवाब - विराट कोहली
सवाल - शाहीन अफरीदी या जसप्रीत बुमराह?
जवाब - जसप्रीत बुमराह
सवाल - राहुल द्रविड़ या यूनुस खान?
जवाब - राहुल द्रविड़
सवाल - एमएस धोनी या जावेद मियांदाद?
जवाब - एमएस धोनी
सवाल - रोहित शर्मा या फखर जमान?
जवाब - रोहित शर्मा
सवाल - वीवीएस लक्ष्मण या मिस्बाह-उल-हक?
जवाब - वीवीएस लक्ष्मण
सवाल - मोहम्मद शमी या मोहम्मद आमिर?
जवाब - मोहम्मद शमी
सवाल - वीरेंद्र सहवाग या शाहिद अनवर?
जवाब - शाहिद अनवर
वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास के सवाल पर वकार यूनुस ने नहीं दिया जवाब
बातचीत के दौरान वकार यूनुस से वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास में से किसी एक का चुनाव करने को कहा गया तो उन्होंने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को अबतक कुछ खास नहीं देखा है. इसलिए उनके बारे में निष्पक्ष राय देना उचित नहीं होगा.
वकार यूनुस का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
वकार यूनुस 1989 से 2003 के बीच पाकिस्तान की तरफ से कुल 349 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. जहां उन्हें 412 पारियों में 23.70 की औसत से 789 सफलता हाथ लगी. वकार के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार 10, 35 बार पांच और 42 बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है.
यह भी पढ़ें- धोनी कप्तान, रोहित-गेल ओपनर, कोहली को कौन सी मिली भूमिका? हार्दिक पंड्या ने चुनी ऑल टाइम आईपीएल XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं