India vs England 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 396 रन बनाए. विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए जायसवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया. जायसवाल ने बल्लेबाजी का भार अपने युवा कंधों पर उठाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 290 गेंद का सामना किया और 209 रन की पारी के दौरान 19 चौके और सात छक्के जड़ें. भारतीय टीम ने छह विकेट पर 336 रन से आगे खेलते हुए बीते दिन के अपने स्कोर में 60 रन जोड़े और लंच से लगभग आधे घंटे पहले 112 ओवर में ऑल आउट हो गई. वहीं इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सबसे कम पारियों में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. जायसवाल ने अपने पहले दोहरे शतक के लिए 10 पारियां ली हैं. वहीं इस लिस्ट में पहले स्थान पर करुण नायर हैं. करुण नायर ने सिर्फ टेस्ट की पहली तीन पारियों में ही अपना पहला दोहरा शतक जड़ा था. जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विनोद कांबली हैं, जिन्होंने चार पारियों में अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक जड़ा था. इसके बाद लिस्ट में सुनील गावस्कर और मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने अपने पहले दोहरे शतक के लिए संयुक्त रूप से 8 पारियां ली थी. जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 9 पारियां ली थी. इसमें सबसे खास बात है कि यशस्वी जायसवाल की ही तरह करुण नायर, विनोद कांबली, चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना पहला दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ ही लगाया था.
बात अगर मैच की करें तो, मैच के शुरुआती दिन की तरह दूसरे दिन भी भारत को रन बनाने के लिए जायसवाल पर निर्भर रहना पड़ा, जिन्होंने दिन की शुरुआत 179 रन से की थी. जायसवाल ने स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह इसके साथ ही विनोद कांबली और सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गये. इस 22 साल के युवा बल्लेबाज ने इससे पहले शुक्रवार को खेल के शुरूआती दिन भी अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया था. जायसवाल के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया. जायसवाल के बाद पदार्पण कर रहे रजत पाटीदार 32 रन के साथ टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे.
भारत ने पहले दिन स्टंप्स कर 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे. दूसरे दिन टीम इंडिया पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 60 रन और जोड़ पाई. जेम्स एंडरसन ने सपाट पिच पर अपनी धारदार गेंदबाजी से दिन के शुरुआती सत्र में जायसवाल को आउट करने से पहले रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन की राह दिखायी. अश्विन के आउट होने के बाद जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करने का मन बनाया. इसी कोशिश में वह डीप कवर क्षेत्र में जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा बैठे. एंडरसन के साथ दूसरे दिन गेंदबाजी का आगाज करने वाले ऑफ स्पिनर बशीर ने लगातार 10 ओवर फेंके और मुकेश कुमार को आउट कर भारतीय पारी को खत्म किया.
यह भी पढ़ें: 'छक्के से शतक तो चौके से पूरा किया दोहरा शतक', जायसवाल की पारी देख तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, रिएक्शन हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: Video: जसप्रीत बुमराह ने दिखाया 'तिलिस्मी यॉर्कर', उड़े ओली पोप के होश, गेंद देखते-देखते हो गए बोल्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं