Jasprit Bumrah Magical Yorkers: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Magical Yorkers) ने गजब की गेंदबाजी करते हुए ओली पोप को अपनी खतरनाक 'यॉर्कर' पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. ओली पोप 23 रन बनाकर आउट हुए. दरअसल, बुमराह के इस यॉर्कर ने क्रिकेट पंडितों का भी दिल जीत लिया है. हाल के समय में बुमराह से इस तरह का खतरनाक यॉर्कर देखने को नहीं मिला था. लेकिन इस बार ओली पोप के खिलाफ बुमराह ने कमाल की यॉर्कर गेंद फेंकी, जिसपर बैटर के होश उड़ गए. बैटर ओली-पोप गेंद को रोकने की कोशिश में इंतजार करते रहे लेकिन आखिर में गेंद उनके पैरों से होते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी. बुमराह के इस खतरनाक यॉर्कर का बल्लेबाज पोप के पास कोई जवाब नहीं था. बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 'तिलिस्मी यॉर्कर पर बोल्ड होने के बाद बल्लेबाज पोप काफी निराश दिखे और वापस पवेलियन जाते समय उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ झलक रहे थे.
Timber Striker Alert 🚨
— BCCI (@BCCI) February 3, 2024
A Jasprit Bumrah special 🎯 🔥
Drop an emoji in the comments below 🔽 to describe that dismissal
Follow the match ▶️ https://t.co/X85JZGt0EV#TeamIndia | #INDvENG | @Jaspritbumrah93 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/U9mpYkYp6v
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें जायसवाल ने शानदार 209 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल का यह टेस्ट में पहला दोहरा शतक है. अपने टेस्ट करियर के 10वीं पारी में ही जायसवाल ने दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है.
यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने, अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये, वह दिग्गज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं