Team India Predicted Playing XI: पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत को शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड की बेखौफ 'बैजबॉल' शैली का सामना करने के लिये बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा जबकि उसके प्रमुख खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हैं. अपनी धरती पर काफी मजबूत भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी. उसके बाद रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने से उसका काम और मुश्किल हो गया है. तीन साल पहले भी भारतीय टीम को इन्हीं हालात से दोचार होना पड़ा था जब चेन्नई में पहले टेस्ट में उसे इंग्लैंड ने हराया था लेकिन वापसी करके भारत ने सीरीज जीती थी.
जो रूट की कप्तानी वाली वह टीम हालांकि अलग थी और इस बार भारत को वापसी करने के लिये इंग्लैंड की ऐसी टीम को हराना होगा जिसने टेस्ट क्रिकेट खेलने के मानदंड ही बदल दिये हैं. हैदराबाद में पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद उसने आक्रामक खेल की अपनी 'बैजबॉल' शैली से वापसी करके 28 रन से मैच जीता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओली पोप ने स्वीप और रिवर्स स्वीप की ढाल बनाकर भारतीय फिरकी आक्रमण को बखूबी झेला जिससे रोहित शर्मा और उनकी टीम हैरान रह गई. पोप के आगे भारत का विख्यात स्पिन आक्रमण बौना साबित हो गया. दूसरे टेस्ट में भारत के पास जडेजा नहीं होंगे और 500 टेस्ट विकेट से चार विकेट दूर रविचंद्रन अश्विन को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. इसके साथ ही अक्षर पटेल को भी विकेट लेने तथा रनों पर रोक लगाने के नये तरीके तलाशने होंगे.
वहीं जडेजा की गैर मौजूदगी में कुलदीप यादव खेल सकते हैं और यह देखना होगा कि भारत जसप्रीत बुमराह के रूप में एक तेज गेंदबाज के साथ उतरता है या वॉशिंगटन सुंदर के रूप में एक और स्पिनर को उतारता है. बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को भी टीम में जगह दी गई है. भारतीय बल्लेबाजों को भी पहले टेस्ट में नये स्पिनर टॉम हार्टली ने परेशान किया. दूसरी पारी में सिर्फ रोहित आत्मविश्वास से भरे दिखे जबकि शुभमन गिल समेत युवा ब्रिगेड ने निराश किया. गिल को रक्षात्मक खेल का खामियाजा उठाना पड़ा.
पहले टेस्ट में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाने वाले गिल और श्रेयस अय्यर पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा. केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार खेल सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद आखिरकार सरफराज खान को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है और वह डेब्यू को बेताब होंगे.
दूसरी ओर इंग्लैंड के पास 2 - 0 से बढत बनाने का सुनहरा मौका है. बेन स्टोक्स ने बेहतरीन कप्तानी का नमूना पेश करते हुए अपने संसाधनों का बखूबी इस्तेमाल किया. युवा स्पिनर हार्टली को पहली पारी में अतिरिक्त स्पैल देना उनका मास्टर स्ट्रोक रहा. इंग्लैंड के लिये चिंता का विषय अनुभवी स्पिनर जैक लीच का चोटिल होना है. युवा आफ स्पिनर शोएब बशीर इस मैच के जरिये इंग्लैंड के लिये पदार्पण करेंगे. पहले मैच में तेज गेंदबाज मार्क वुड प्रभावित नहीं कर सके लिहाजा अनुभवी जेम्स एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.
भारतीय टीम संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
यह भी पढ़ें: Sarfaraz Khan: 'मेरी ताकत यह है कि...', सरफराज ने डेब्यू से पहले कर दिया बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें: Ind vs Eng: 'वर्तमान में पूर्व कप्तान विराट...', अब स्टार बल्लेबाज के बाकी तीन टेस्ट में खेलने को लेकर उठ रहे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं