Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत में ही मानो टीम इंडिया को किसी की नजर लग गई. पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ही स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohlil) बाहर हुए, तो मैच भी 28 रन से हार गए. पहले टेस्ट में हार क्या हुई कि दो और खिलाड़ी केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए. बहरहाल, समस्या यहीं खत्म होते नहीं दिख रही है. अब यह भी खबरें आ रहीं हैं कि मोहम्मद शमी सहित कुछ खिलाड़ियों का पूरी सीरीज में ही दिखना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. विराट कोहली को लेकर हालिया अपडेट सामने आया है, जिन्होंने शुरुआती दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया था.
IND vs ENG: टीम इंडिया को खलेगी इन खिलाड़ियों की कमी, वापसी के लिए लगाना होगा ये दांव
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब रिपोर्ट ऐसी आ रही है कि कोहली फिलहाल देश से बाहर हैं. और अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट मैच खेलने पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि वह इन मैचों में सेवाएं दे भी पाएंगे या नहीं. एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'कोहली की अनुपस्थिति के कारणों पर रोशनी नहीं डाली जा सकती है, लेकिन कोहली इस समय देस से बाहर हैं. और यह बात उनके बचे हुए बाकी तीन टेस्ट मैचों में भी खेलने पर सवाल खड़ा करती है.
इससे पूर्व कुछ ही दिन पहले जारी प्रेस रिलीज में बीसीसीआई ने कहा था कि कोहली ने निजी कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया था. इसको लेकर विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और सेलेक्टरों से विस्तार से बात की थी. वहीं, उन्होंने सूचित किया था कि कुछ हालात ऐसे बन पड़े हैं कि उनकी उपस्थिति बहुत ही ज्यादा जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं