Shubman Gill: प्रतिस्पर्धी सिर पर सवार हैं, लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं कि संभलने का नाम ही नहीं ले रहे. हैरानी की बात उनके साथ यह हो रही है कि वह सबसे मुश्किल (पिच पर पर शुरुआती पर) पल गुजारकर, आंखें सेट होने के बाद आउट हो रहे हैं. सिलसिला पिछले खासे लंबे समय से जारी है. यही वजह है कि पिछली 12 पारियों में उनके बल्ले से अर्द्धशतक नहीं निकला है, तो औसत विशाखापट्टनम में पहली पारी के बाद गिरकर 29.64 का हो गया है. आलचोकों की संख्या बढ़ती जा रही है, तो अनचाहे रिकॉर्ड भी उनके नजदीक आ रहे हैं.
यह भी बढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
और इस बार उनका इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना खासा मुश्किल होगा क्योंकि लड़ाई अनुभी जेम्स एंडरसन से हो चली है. यह गिल के लिए पांचवां मौका रहा, जब जेम्स एंडरसन ने उन्हें आउट किया. और यह पहलू निश्चित तौर पर मनोवैज्ञानिक दबाव उन पर बनाएगा ही बनाएगा. जब-जब गिल बल्लेबाजी के उतरेंगे, या एंडरसन उनके सामने आएंगे, तो इसका असर देखने को मिलेगा ही मिलेगा.
सचिन हैं टॉप पर
जब बात एंडरसन के भारतीय बल्लेबाजों को सबसे ज्याादा आउट करने की आती है, तो इस मामले में सचिन तेंदुलकर (9 बार) अव्वल हैं, तो सचिन के बाद एंडरसन ने दूसरा बड़ा शिकार विराट कोहली को बनाया है. कोहली को जेम्स ने सात बार आउट किया है. मतलब यहां से एक-एक विकेट गिल को उस अनचाहे रिकॉर्ड की ओर ले चलेगा, जो कोई भी बल्लेबाज अपने माथे पर नहीं ही लगाना चाहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं