India vs England 1st ODI Highlights: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के अर्द्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए मुकाबले में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड से मिले 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और भारत ने 19 के स्कोर पर जायसवाल और रोहित के विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद गिल और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर, भारत को जीत की पटरी पर ला दिया. (SCORECARD)
भारत के लिए शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 87 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों के दम पर 59 रन और अक्षर पटेल ने 47 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के दम पर 52 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट झटके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, इंग्लैंड 248 रनों पर ऑल-आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी. फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 52 तो जैकब बेथेल ने 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा फिल सॉल्ट ने 43 रनों की पारी खेली. भारत के लिए डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 53 रन देते हुए 3 और रवींद्र जडेजा ने 26 रन देते हुए 3 विकेट झटके.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.
Here are the Highlights of India vs England 1st ODI From Vidarbha Cricket Association Stadium, Nagpur
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं