Mitchell Starc Ready to Bowl 20 Overs: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने पीठ की अपनी चोट की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह फिट हैं और भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को अगर जरूरत हुई तो वह 20 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं. मेलबर्न क्रिकेट मैदान में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन स्टार्क को अपनी पीठ को सहलाते हुए देखा गया.
स्टार्क ने रविवार को चौथे दिन के खेल के बाद 'एबीसी नेटवर्क' से कहा,"हमारे पास कल 98 ओवर हैं और हम देखेंगे कि यह मैच कैसे आगे बढ़ता है. मैं दूसरी पारी के लिए बिल्कुल तैयार हूं. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो मुझे परेशान कर रही है." उन्होंने कहा,"मैं अब भी अपनी पूरी गति से गेंदबाजी कर रहा हूं इसलिए मुझे किसी तरह की चिंता नहीं है. अगर मुझे कल 20 (ओवर) फेंकने की जरूरत होगी, तो मैं 20 ओवर गेंदबाजी करुंगा."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
यह मैच बराबरी पर है और ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन नौ विकेट पर 228 रन बनाकर 333 रन की बढ़त बना ली है और एक दिन का खेल बाकी है. स्टार्क से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया को जीत का अधिक मौका बनाने के लिए पारी घोषित कर देना चाहिये थी तो उन्होंने कहा,"आपको यह (कप्तान) पैट कमिंस से पूछना होगा... आपको उनकी सोच पर भरोसा करना होगा."
जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के बाद निचले क्रम की उम्दा बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में नौ विकेट पर 228 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 333 रन करके मैच पर शिकंजा कस दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त हासिल करने के बाद बुमराह (56 रन पर चार विकेट) और मोहम्मद सिराज (66 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 91 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे.
मार्नस लाबुशेन (139 गेंद में 70 रन) और कप्तान पैट कमिंस (90 गेंद में 41 रन) ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 57 और फिर नाथन लियोन (54 गेंद में नाबाद 41) और स्कॉट बोलैंड (65 गेंद में नाबाद 10) ने अंतिम विकेट के लिए 55 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की कुल बढ़त को 300 रन के पार पहुंचाया.
ऑस्ट्रेलिया के आठवें, 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों ने लगभग 35 ओवर बल्लेबाजी की और अगर भारतीय बल्लेबाज अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन नहीं करते हैं तो मेजबान टीम के निचले क्रम का यह प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है. बुमराह ने इस दौरान 19.56 के औसत से 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. उन्होंने सटीक लेंथ, परेशान करने वाली उछाल और अंतिम समय में मिल रही मूवमेंट से विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम सत्र में टीम का पलड़ा भारी रखने का मौका गंवा दिया.
बुमराह हालांकि दुर्भाग्यशाली भी रहे जब लियोन के रूप में पारी में पांचवां विकेट नहीं ले पाए क्योंकि गेंदबाजी करते हुए उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया और यह नोबॉल हो गई। लोकेश राहुल ने तब स्लिप में कैच लपक लिया था. भारत के लिए जीत अब भी असंभव नहीं है लेकिन इसके लिए उसे अपने सीनियर बल्लेबाजों और ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं