इयान चैपल का मानना है कि टेस्ट सीरीज में विराट कोहली खूब रन बनाएंगे (फाइल फोटो)
- कागज पर मजबूत होते हुए भी भारतीय टीम हारेगी
- इंग्लैंड में भारत जिस तरह खेला, वह निराशाजनक था
- दोनों देशों के बीच 6 दिसंबर से होना है पहला टेस्ट
सिडनी:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट समीक्षक इयान चैपल (Ian Chappell) का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट (India vs Australia) सीरीज में भारत (Team India) को कुछ ‘कमी' खलेगी और कागजों पर मजबूत दिखते हुए भी वह सीरीज हार जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज छह दिसंबर को एडिलेड में शुरू होगी. चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘मैं ऑस्ट्रेलिया (Australia Team) को चुनूंगा लेकिन मुझसे कारण मत पूछना. भारत ने जिस तरह से इंग्लैंड में खेला, वह निराशाजनक था. मुझे लगता है कि उन्हें वह सीरीज जीतनी चाहिए थी.' इयान ने कहा,‘प्रतिभा के दम पर वे इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकते हैं लेकिन कुछ तो कमी है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है.' उन्होंने कहा,‘ऑस्ट्रेलियाई हालात में उसके गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता. यही वजह है कि मैं ऑस्ट्रेलिया को तरजीह दूंगा.'
इयान चैपल बोले, रोहित शर्मा को 'इस कारण' टीम इंडिया की टेस्ट प्लेइंग XI में दी जाए जगह..
चैपल हालांकि यह जोड़ने से नहीं चूके कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस सीरीज में काफी रन बना सकते हैं. उन्होंने कहा,‘मुझे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों और विराट कोहली के बीच प्रतिस्पर्धा का इंतजार है, जो निश्चित रूप से रोचक होगी. पिछली बार कोहली (Virat Kohli) यहां बहुत अच्छा खेले थे.'भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के इस बयान पर कि पिछले 15 साल में यह विदेशी दौरों पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है, चैपल ने कहा कि इससे सहमत होने के कई कारण है. उन्होंने कहा,‘यह बेहतर टीमों में से है. भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज है लेकिन कागजों पर भारतीय टीम कितनी भी मजबूत लगे , उसे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.'
अभ्यास मैच: 19 साल के तेज गेंदबाज ने लिया विराट कोहली का विकेट, यूं मनाया जश्न, VIDEO
इससे पहले, इयान चैपल ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे कॉलम में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma)को स्थान देने की पैरवी की थी. चैपल ने रोहित को प्लेइंग इलेवन में जगह देने की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि रोहित को टेस्ट टीम के अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर कप्तान विराट कोहली को अपने अलावा एक और ऐसा बैट्समैन मिल जाएगा जो शॉर्ट पिच गेंदों को आसानी से खेल सकता है.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के नहीं होने से भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन इयान ने टीम इंडिया को मेजबान टीम को आसानी से नहीं लेने की नसीहत दे डाली. इयान का मानना है कि स्मिथ और वॉर्नर की गैरमौजूदगी में मिचेल स्टॉर्क की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को और बेहतर प्रदर्शन करने को इच्छुक होगी और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ian Chappell, India Vs Australia, Australia Team, Team India, Test Series, Virat Kohli