- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- चार टेस्ट मैचों की सीरीज फरवरी 9 से
- ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने रखे अपने विचार
पिछले कुछ साल में काफी सफल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का कहना है कि भारत के खिलाफ नागपुर में नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की अगुवाई में भारतीय स्पिन आक्रमण का सामना करना सबसे कठिन चुनौती होगा. पाकिस्तान में जन्में ख्वाजा वीजा मिलने में विलंब के कारण टीम के बाद यहां पहुंचे हैं. वह डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करेंगे. ख्वाजा ने भारत में सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला है लेकिन अब उन्हें टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा. वह 2013 और 2017 की टेस्ट टीम का हिस्सा थे. हाल ही में आस्ट्रेलिया के वर्ष के टेस्ट क्रिकेटर चुने गए ख्वाजा पर ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का काफी दारोमदार होगा. ऑस्ट्रेलिया ने 2004- 05 के बाद से भारत में टेस्ट सीरीजनहीं जीती है.
SPECIAL STORIES:
'पहले धोनी के लिए खेला फिर देश के लिए', सुरेश रैना के बयान ने मचाई खलबली
'तेरा हीरो इधर है..' Shubman Gill ने Tinder पर फैन गर्ल के प्रपोजल पर किया रिएक्ट, पोस्ट हुआ वायरल
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘अलग तरह का अहसास है. इस खेल में कोई गारंटी तो नहीं है लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अधिक परिपक्वता आई है.' उन्होंने ‘सिडनी मॉर्निेंग हेराल्ड' से कहा, ‘‘हमने पिछले दस साल में काफी कुछ सीखा है. खासकर किस तरह की विकेट मिलेगी और मुझे लगता है कि अब हम यहां टेस्ट जीत सकते हैं. अब हम पहले से बेहतर स्थिति में हैं लेकिन सीरीज बहुत कठिन होगी.' ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया था. इसकी बजाय बेंगलुरू के निकट स्पिनरों की मददगार पिच पर अभ्यास करना बेहतर समझा. वे अश्विन को सबसे बड़े खतरे के रूप में देख रहे हैं और उसका सामना करने की तैयारी के लिये ‘डुप्लीकेट' की मदद ले रहे हैं.
ख्वाजा ने कहा, ‘अश्विन तोप है. वह काफी हुनरमंद है और उसके पास विविधता भी है जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करता है. उसका सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा. विकेट तीसरे चौथे दिन टर्न लेगी और वह अधिकांश ओवर डालेगा. मुझे देखना होगा कि उसके सामने रन कैसे बना सकूंगा.' उन्होंने कहा, ‘अगर विकेट अच्छी हुई तो नयी गेंद को खेलना सबसे आसान होगा लेकिन विकेट टूटने पर अगर स्पिनर नयी गेंद संभाल रहे हैं तो भारत में बल्लेबाजी करना सबसे मुश्किल हो जाता है.'
--- ये भी पढ़ें ---
* शोएब मलिक ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेट बने
* भारत के इस गेंदबाज के सामने जोस बटलर का नहीं चलता बल्ला, खुद क्रिकेटर ने किया खुलासा
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं