बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी स्पर्धा के तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की फिरकी के आगे नाकाम भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने बृहस्पतिवार को गहरी निराशा जतायी है. पुजारा के अर्धशतक के बावजूद भारत, नॉथन लॉयन (64 रन पर आठ विकेट) की फिरकी के जादू के सामने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में 163 रन पर ढेर हो गया जिससे मेहमान टीम को 76 रन का आसान लक्ष्य मिला. चश्मदीदों ने बताया कि टेस्ट मैच के पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन होलकर स्टेडियम में वैसे ही कम भीड़ थी और भारतीय बल्लेबाजों के एक के बाद एक विकेट गिरने से कई दर्शक निराश होकर दिन का खेल खत्म होने से पहले ही बाहर निकलते देखे गए.
SPECIAL STORIES:
नॉथन लॉयन ने मचाया गदर, लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज का विकेट एक बार भी नहीं ले सके
नॉथन लॉयन ने लिए 8 विकेट, तो ऋषभ पंत के फनी मीम्स की आयी बाढ़
बैतूल जिले से अपने एक दोस्त के साथ टेस्ट मैच देखने आए राहुल लोखंडे ने कहा, ‘हम बस से बड़ी दूर से मैच देखने आए थे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया और हमारे टिकट की रकम वसूल नहीं हुयी.' उन्होंने कहा,‘दो ही दिन में टेस्ट मैच खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. लगता है कि तीसरे दिन (शुक्रवार) मैच एक घंटे ही चल सकेगा. इसलिए हम आज (बृहस्पतिवार) ही अपने गांव लौट रहे हैं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रतलाम से टेस्ट मैच देखने आए संजय पुरोहित ने कहा,‘हमें खासकर विराट कोहली से अच्छी बल्लेबाजी की बड़ी अपेक्षाएं थीं जो पूरी नहीं हो सकीं. लगता है कि तीसरे दिन ही टेस्ट मैच का नतीजा आ जाएगा.' भोपाल में पढ़ रहे युवा विद्यार्थी ऋषभ गुप्ता भी उन दर्शकों में शामिल हैं जो दिन का खेल खत्म होने से पहले ही होलकर स्टेडियम से बाहर निकल गए. गुप्ता ने कहा,‘हमें लगा था कि कप्तान रोहित शर्मा या विराट कोहली में से कोई न कोई बल्लेबाज अच्छा खेलेगा, लेकिन भारत की दोनों पारियों में हम बल्लेबाजों से बेहद निराश हुए.'
होलकर स्टेडियम से बाहर निकले एक अन्य दर्शक सुविप्र नेमा ने कहा,‘हमें मैच में जरा भी मजा नहीं आया क्योंकि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद खराब बल्लेबाजी की. हमें बस चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगा.' नेमा ने कहा,‘क्रिकेट के एक उत्साही प्रशंसक के रूप में मुझे लगता है कि टेस्ट मैच कम से कम चार दिन तो चलना ही चाहिए. लेकिन भारत में आजकल जिस तरह की पिच बनाई जा रही है, उससे तीन दिन में ही टेस्ट मैच खत्म हो जाता है.'
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अब यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ आखिरी दोनों टेस्ट मैच से बाहर
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं