भारत (India National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के बीच इंदौर में हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border–Gavaskar Trophy) का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले दिन स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन 197 रनों पर ऑल-आउट हुई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 88 रनों पर अहम बढ़त हासिल की. दूसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम रहा. अश्विन (Ashwin) और उमेश (Umesh) की जोड़ी ने 11 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के आखिरी के पांच विकेट झटके. अश्विन ने ही दूसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई थी. हालांकि, अश्विन को दूसरे दिन अपनी गेंदबाजी के लिए काफी इंजतार करना पड़ा था, जिसके चलते टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल भी उठाए.
रोहित शर्मा ने दूसरे दिन के पहले सेशन में अश्विन को गेंद थमाने के लिए 55 मिनट का इंतजार किया. इस दौरान करीब 15 ओवर गेंदबाजी हो चुकी थी. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरूआत की. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा अक्षर पटेल की तरफ गए, लेकिन विकेटों के लिए तरस रहे रोहित शर्मा को आखिरकार अश्विन के पास जाना पड़ा और अश्विन ने कप्तान को निराश नहीं किया और अपने दिन के दूसरे ओवर में ही पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट कर टीम को दिन की पहली सफलता दिलाई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मौजूदा समय में खेल रहे क्रिकेटर्स में अश्विन सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं और बुधवार को ही वो जेम्स एंडरसन को हटाकर आईसीसी विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने हैं. ऐसे में सुबह के समय जब स्पिनर काफी घातक होते हैं, अश्विन को लंबे समय तक बॉल नहीं थमाने को लेकर कमेंट्री कर रहे अजित अगरकर ने रोहित शर्मा के फैसले पर सवाल उठाए.
इंदौर टेस्ट में कमेंट्री कर रहे अजित अगरकर ने कहा कि लगता नहीं है कि भारत अपनी रणनीति पर है. पहले घंटे में अश्विन नहीं है? वह आपका प्रमुख गेंदबाज है और उन्होंने अब तक केवल 16 ओवर फेंके हैं. मुझे पता है कि अक्षर पटेल एक विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में खेल रहे हैं, लेकिन आपको अश्विन के साथ जाना चाहिए. यह चौंकाने वाला है.
मिचेल जॉनसन भी अजित से सहमत नजर आए और उन्होंने कहा कि वह राउंड दा विकेट आकर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को ऐसी गेंदबाजी करते हैं, जो वास्तव में भ्रम पैदा कर सकता है. कोई गेंद स्पिन करती है और कोई नहीं. हम इस सीरीज में पहले ही स्मिथ को देख चुके हैं, जो गेंद उनके बल्ले से आगे निकल गई. वहीं रवि शास्त्री ने इस दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि वो सुबह से वॉर्मअप कर रहा है.
हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन वापस भेजने के बाद अश्विन ने एलेक्स कैरी और नाथन लियोन के विकेट झटके, और भारतीय टीम ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया और मैच में खुद को बनाए रखा.
SPECIAL STORIES:
ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अब यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ आखिरी दोनों टेस्ट मैच से बाहर
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं