Virat V/S Naveen-Ul-Haq: करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी न ही कभी अफगानी मीडियम पेसर नवीन-उल-हक को ही भूल पाएंगे. और न ही इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2203 में दिखे नजारे को. उन तस्वीरों को जिसने क्रिकेट जगत और खासकर करोड़ों भारतीय फैंस को हैरान कर दिया. जो भी नवीन की तस्वीरें आईं, वास्तव में वो और वह घटना कभी भी भारतीय फैंस से दिल से नहीं ही जाएगी. अब वही नवीन अफगानिस्तान टी20 टीम का हिस्सा बनकर भारत दौरे पर आ रहे हैं. और मजेदार बात यह है कि सीरीज के तीनों ही मुकाबले कोहली के 'घर' दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं. ऐसे में फैंस की प्रतिक्रिया कैसी होगी, यह देखने की बात होगी, लेकिन इसे सहज ही समझा जा सकता है.
आज भी भारतीयों को परेशान करता है विवाद
विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच यह चर्चित विवाद साल 2023 में IPL 2023 के दौरान हुआ था. तब 1 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मैच के दौरान और बाद में यह घटना घटी. और घटना क्या घटी मानो यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गई.

क्यों हुआ विवाद?
मैच के दौरान दूसरी पारी में जब लखनऊ की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और नवीन-उल-हक क्रीज पर थे. तब कोहली काफी आक्रामक अंदाज में फील्डिंग कर रहे थे. तभी 17वें ओवर के आसपास दोनों के बीच कहासुनी (स्लेजिंग) शुरू हुई. अमित मिश्रा और मैदानी अंपायरों को बीच-बचाव करके मामला शांत कराना पड़ा. इसके बाद मैच खत्म होने के बाद 'हाथ मिलाने की रस्म' के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब नवीन और कोहली के बीच फिर से तीखी बहस हो गई.

नवीन ने लगाया यह आरोप
नवीन-उल-हक ने बाद में कहा कि हाथ मिलाते समय कोहली ने उनका हाथ काफी जोर से पकड़ा था. इसके बाद बाद उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथ मिलाते वक्त भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और अन्य खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया, लेकिन यह मामला इतना आगे बढ़ा कि कोच गौतम गंभीर भी इसमें शामिल हो गए.
गौतम गंभीर भी हुए शामिल
यह मामला सिर्फ नवीन और कोहली तक सीमित नहीं रहा. मैच के बाद जब कोहली लखनऊ के खिलाड़ी काइल मेयर्स से बात कर रहे थे, तब लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर मेयर्स को दूर ले गए. इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच भी काफी तीखी बहस देखने को मिली. इस विवाद के बाद BCCI ने कार्रवाई करते हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100% और नवीन-उल-हक पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था.

चोट ने किया नवीन का खासा नुकसान
नवीन-उल-हक दिल्ली में भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I श्रृंखला के लिए चुने जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह श्रृंखला अफगानिस्तान के T20I कप्तान के रूप में इब्राहिम ज़दरान की पहली श्रृंखला भी होगी. नवीन को कंधे की चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा. इसके कारण वे शुरुआत में पिछले साल एशिया कप और इस साल के शुरुआत में T20 विश्व कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद उनके दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के लिए उनकी सर्जरी हुई. 26 वर्षीय नवीन, जो 2023 विश्व कप के बाद ODI क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था.
सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम
1. इब्राहिम ज़दरान (कप्तान) 2. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर) 3. नूर रहमान (विकेटकीपर) 4. सदिकुल्लाह अटल 5. दरविश रसूली 6. अजमतुल्लाह उमरजई 7. गुलबदीन नायब 8. मोहम्मद नबी 9. राशिद खान 10. नांग्याल खरोटी 11. नूर अहमद 12. मुजीब उर रहमान 13. फज़लहक फारूकी 14. अब्दुल्लाह अहमदजई 15. नवीन-उल-हक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं