मुंबई का जुहू वहां के पॉश इलाको में से एक है, जो समुद्र के किनारे बसा है. वहीं पर मौजूद है 'गौरी कुंज' नाम का एक बंगला, जो कई दशकों तक कुशार कुमार का ठिकाना रहा. बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार जिनको उनके अनोखे अंदाज, बेहतरीन एक्टिंग और मजेदार सनकीपन के लिए जाना जाता है. उनकी अदायगी इंडियन पॉपुलर कल्चर पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ गया है. बता दें कि इस प्रॉपर्टी हिंदी सिनेमा के इतिहास से गहराई से जुड़ी हुई है.
किशोर कुमार ने इस बंगले का नाम अपनी माँ गौरी देवी के नाम पर रखा था. उनके लिए ये सिर्फ एक घर नहीं था, बल्कि ये उनके लिए घर से कहीं ज़्यादा था. ये उनके दिल को सुकून देती थी. किशोर कुमार के बंगले के पास शांत हरियाली और पुरानी कारों के बीच वो एक से एक बेहतरीन धुनें बनाते थे. उसी जगह पर बैठकर वो अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ महफिले जमाते थे और जिंदगी की भागदौड़ के दूर सुकून की जिंदगी बिताते थे.
आज, इस बंगले के एक हिस्से में विराट कोहली का 'One8 Commune' रेस्टोरेंट है. भले ही इस जगह को एक नई पहचान मिल गई हो, लेकिन 'गौरी कुंज' का आर्किटेक्चरल अंदाज और उसकी विरासत आज भी इसके माहौल में बसी हुई है.
शांति और क्रिएटिविटी के लिए बना एक घर
उस समय पर सेलेब्स के घर अपनी शानों शौकत दिखाने का एक जरिया होते थे. जिन्हें बेहतरीन डिजाइन और घर को अंदर से सजाया जाता था. लेकिन 20वीं सदी के बीच में किशोर कुमार का करियर पीक पर था लेकिन उन्होंने एक ऐसे घर बनाया जो स्टारडम का दिखावा करने के लिए नहीं, बल्कि मुंबई की भागदौड़ भरी फिल्मी दुनिया से दूर शांति से रहने के लिए था. 'गौरी कुंज' में खुली जगहें, नैचुरल रोशनी और चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ था. बंगले से बड़े-बड़े लॉन और आँगन दिखाई देते थे, जिससे वहाँ एक शांत माहौल बना रहता था.

किशोर कुमार के दोस्त
जिस तरह से किशोर कुमार ने अपना नाम कमाया था और उसी तरह से उनका घर 'गौरी कुंज' भी अपने मालिक की तरह ही मशहूर हो गया. 1985 में हुए एक इंटरव्यू में किशोर कुमार ने बताया था कि वे उनके बगीचे के पेड़ उनके सबसे करीबी दोस्त थे. ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने कई पेड़ों के नाम भी रखे थे. वो अक्सर अपने गॉर्डेन में अकेले वक्त बिताते थे. इसके साथ ही उन्होंने अपने बंगले के बाहर एक बोर्ड भी लगा रखा था, जिस पर लिखा था 'किशोर से सावधान.'
म्यूजिक लवर्स की फेवरेट प्लेस
किशोर कुमार के इस बंगले के हर कोने से उनका संगीत और क्रिएटिविटी के लिए जो लगाव था नजर आता था. इंडस्ट्री के दोस्त, संगीतकार और उनके साथ काम करने वाले लोग अक्सर यहाँ आते-जाते रहते थे. अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े स्टार होने के बावजूद भी किशोर कुमार बहुत ही सादा जीवन जीते थे, जो उनकी पसंद बताता था.
ऐतिहासिक पहचान को बनाए हुए
साल 2022 में विराट कोहली के 'One8 Commune' के लिए 'गौरी कुंज' के एक हिस्से को लीज पर दिया गया, तो इसका मकसद इसज जगह को मॉर्डन बनाते हुए इसकी ऐतिहासिक पहचान को भी बनाए रखना था. गौरी कुंज की असली पहचान वहां का खुलापन, बगीचे और चारों तरफ हरियाली थी जो दिल को सुकून देती थी.

ये भी पढ़ें: 17 साल पहले आया ऐसा गाना, जिसके सिंगर्स ने बदनामी के डर से छिपाया अपना नाम, एक दिन वही गाना बना हर शादी-पार्टी की जान
कैसा है विराट कोहली का 'One8 Commune'
विराट कोहली ने 'गौरी कुंज' के एक हिस्से को One8 Commune के लिए लीज पर लिया लेकिन उन्होंने इसमें जो बदलाव किए वो वहां की पुरानी विरासत को भी अपने में संजोए हुए है. वहां की डिजाइन को मार्डन रखने के साथ भी इतिहास से भी जोड़े रखा है. जो उस जगह को और भी खास बनाती है. रेस्टोरेंट में लकड़ी की वॉर्म फिनिश, पीतल की डिटेलिंग और ग्लास पैनलिंग का इस्तेमाल किया गया है. बड़े ग्लास सेक्शन की वजह से अंदर नेचुरल लाइट आती है, जो उस खुलेपन और नेचर से जुड़ाव की याद दिलाती है, जो किशोर कुमार के प्यारे घर की खासियत थी.
प्रॉपर्टी के एक हिस्से को 'One8 Commune' में बदलने से यह सुनिश्चित हुआ है कि यह बंगला भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक की याद को संजोए रखने के साथ-साथ वहां पर जाने के लिए लोगों को अट्रैक्ट भी करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं