विज्ञापन

IND vs AFG: 8 साल बाद केवल दूसरी बार भारत से खेल रहे अफगानिस्तान के ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू की कहानी

उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत की धरती पर 2 ऐसे रिकॉर्ड बने जो उससे पहले नहीं देखे गए.

IND vs AFG: 8 साल बाद केवल दूसरी बार भारत से खेल रहे अफगानिस्तान के ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू की कहानी
मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए भारतीय खिलाड़ी

तारीख: 14 जून 2018:
जगह: बेंगलुरु
मुकाबला: भारत और अफगानिस्तान
खास बात: अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच 

क्या हुआ था उस ऐतिहासिक मुकाबले में?
अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ एकतरफा साबित हुआ, लेकिन इस मुकाबले में वो सब देखने को मिला जो उस टेस्ट से पहले भारत की धरती पर कभी नहीं देखा गया था. 
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 262 रनों से जीत दर्ज की.

भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान की दोनों पारियों को सस्ते में समेटकर मैच दो दिन के भीतर खत्म कर दिया.

भारत की मजबूत शुरुआत: 474 रन का विशाल स्कोर

Latest and Breaking News on NDTV

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया.

मुरली विजय (105) और शिखर धवन (107) ने शानदार शतक जड़कर मजबूत नींव रखी. दोनों ने अफगान गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया.

इसके बाद केएल राहुल (54) और हार्दिक पंड्या (71) ने तेज़ और अहम पारियां खेलीं.

भारत का स्कोर अंततः पहुंचा 474/10 (104.5 ओवर) तक, जो मैच में निर्णायक साबित हुआ.

अफगानिस्तान की पहली पारी: टेस्ट क्रिकेट का कड़ा सबक

Latest and Breaking News on NDTV

अपने पहले टेस्ट में अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही.

रविचंद्रन अश्विन (4 विकेट) और ईशांत शर्मा ने शुरुआती झटके दिए, जबकि स्पिनरों ने पूरी पारी पर नियंत्रण बनाए रखा.

अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 109 रन (27.5 ओवर) पर ऑल आउट हो गई.

फॉलोऑन में भी संघर्ष, लेकिन नतीजा वही

फॉलोऑन खेलने उतरी अफगान टीम ने थोड़ी लड़ाई जरूर दिखाई.
हस्मतुल्लाह शाहिद ने 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि असगर अफगान ने 25 रन बनाए. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने फिर से दबाव बना दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अहम 4 विकेट चटकाए और अफगानिस्तान की दूसरी पारी केवल 103 रन (38.4 ओवर) पर ही सिमट गई.

भारत की बड़ी जीत

भारत ने यह मुकाबला एक पारी और 262 रनों से जीत लिया.

यह मुकाबला स्कोरकार्ड के लिहाज से एकतरफा रहा, लेकिन अफगानिस्तान के लिए यह एक ऐतिहासिक शुरुआत थी.

टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में उनका पहला कदम कठिन, लेकिन सीख से भरा हुआ रहा.

सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया टेस्ट

यह ऐतिहासिक भारत-अफगानिस्तान टेस्ट महज दो दिन में समाप्त हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भारत में खेला गया पहला टेस्ट था जो सिर्फ दो दिन में खत्म हुआ था. टेस्ट इतिहास में भी ऐसे मुकाबले बेहद दुर्लभ हैं. 

अफगानिस्तान एक ही दिन में दो बार ऑलआउट

टेस्ट इतिहास का यह सबसे चौंकाने वाला रिकॉर्ड था.

मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान पहली पारी में 109 और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 103 रन पर आउट हो गया.

यानी एक ही दिन में 20 विकेट गिर गए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका था जब कोई टीम एक ही दिन में दो बार ऑलआउट हुई.

यह पहली बार था जब भारत की धरती पर किसी टेस्ट मैच के एक ही दिन में 24 बल्लेबाजों को आउट होता देखा गया. मैच के दूसरे दिन भारत के चार और अफगानिस्तान के 20 विकेट गिरे.

Latest and Breaking News on NDTV

अब 8 साल बाद फिर मुकाबला

2018 के बाद दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट नहीं खेला गया.

अब मुल्लांपुर में होने वाला यह मुकाबला कई सवालों के जवाब देगा.

क्या भारत फिर वैसा ही दबदबा दिखाएगा?
क्या अफगानिस्तान अब पहले से ज्यादा मजबूत टेस्ट टीम बन चुका है?
क्या शुभमन गिल की युवा टीम कोई नया रिकॉर्ड बनाएगी?

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को बनाएंगे चैंपियन, जानें क्यों सुदर्शन को नंबर-3 पर लेकर अड़ गए हैं गौतम गंभीर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com