विज्ञापन

गैंगस्टर राहुल मीणा ने पुर्तगाल में कारोबारी को गोली मारने का वीडियो किया जारी, कहा- दुनिया के हर कोने में हमारी पहुंच

गैंगस्टर राहुल मीणा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे मैसेज को नजरअंदाज करना और मौत को न्योता देना बराबर है. जिस-जिसको हमने फोन कॉल कर रखी है तैयार रहो, गोलियां कभी भी तुम्हारे शरीर में दागी जा सकती हैं.

गैंगस्टर राहुल मीणा ने पुर्तगाल में कारोबारी को गोली मारने का वीडियो किया जारी, कहा- दुनिया के हर कोने में हमारी पहुंच
नई दिल्ली:

गैंगस्टर ने पहली बार एक शख्स को गोली मारते हुए वीडियो जारी किया है. नॉर्थ इंडिया के गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने पुर्तगाल में फायरिंग का दावा करते हुए ये वीडियो जारी किया है. इसमें एक कारोबारी को गोली मारने का दावा किया गया है. हालांकि एनडीटीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

राहुल आरके मीणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हर हर महादेव, राम राम सभी भाईयों को, ये जो आज Cidade Nova Odivelas के पास 🇵🇹 Portugal में Kishor Gujarati के शरीर में गोलियां दागी हैं, इसकी जिम्मेदारी मैं (Rahul RK MEENA) लेता हूं. हमारे मैसेज को नजरअंदाज करना मौत को न्योता देना बराबर है."

Latest and Breaking News on NDTV

उसने लिखा, "जिस-जिसको हमने फोन कॉल कर रखी है तैयार रहो, गोलियां कभी भी तुम्हारे शरीर में दागी जा सकती हैं. मौका मिलते मार देंगे और मैं ना पहले किसी को बदमाश मानता था ना अब, तो मुझे पालतू लोगों से ना जोड़े और गलतफहमी निकाल दो. दिमाग से सबका हिसाब करूंगा. हमारी सोच और पहुंच पूरी दुनिया तक है. वक्त इंतजार करो, मुलाकात और इससे भी भयानक होगी! !जय श्री राम!"

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंगस्टर शबीर चौधरी, MCOCA केस में एक साल से था फरार

इसे भी पढ़ें: हरियाणा का खूंखार गैंगस्टर का एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारा गया विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Act Case, Gangster Act Criminal Arrest, Portugal And India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com