विज्ञापन

IND vs AFG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को बनाएंगे चैंपियन, जानें क्यों सुदर्शन को नंबर-3 पर लेकर अड़ गए हैं गौतम गंभीर

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला न्यू चंढीगढ़ में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले बात करें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हो सकती है.

IND vs AFG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को बनाएंगे चैंपियन, जानें क्यों सुदर्शन को नंबर-3 पर लेकर अड़ गए हैं गौतम गंभीर
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल करीब-करीब समाप्त हो चुका है. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला कुछ देर में शुरू होने वाला है. दोनों टीमें अहम मुकाबले के लिए न्यू चंढीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी. प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए जरूर अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है. मगर फिर भी भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को अपने नाम करे. ऐसे में प्रतिष्ठित मुकाबले का आगाज हो, उससे पहले बात करें अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है? तो वो कुछ इस प्रकार हो सकती है. 

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे पारी का आगाज 

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले आज के मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. क्योंकि इस सलामी जोड़ी ने हाल के समय में पारी का आगाज करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. यहीं नहीं दोनों खिलाड़ी जबरदस्त लय में भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए सराहनीय प्रदर्शन किया है. 

साई सुदर्शन का तीसरे क्रम पर खेलना कंफर्म

साई सुदर्शन का तीसरे स्थान पर खेलना पूरी तरह से कंफर्म हैं. टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन पर पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. टीम प्रबंधन उन्हें आगे भी प्राथमिकता देना चाहती है. जिससे वो खुद को अच्छी तरह से साबित कर सकें. 

इन धुरंधरों पर रहेगी मध्य क्रम की कमान 

मध्य क्रम की कमान विशेष रूप से कैप्टन शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के कंधों पर रहेगी. गिल और पंत की बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. वहीं जुरेल ने भी अपने बेहतरीन खेल से हर किसी को प्रभावित किया है. इन तीनों खिलाड़ियों के होने से भारतीय टीम का मध्य क्रम बेहद मजबूत नजर आता है. 

दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है भाररतीय टीम 

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें वॉशिंगटन सुंदर का नाम कंफर्म है. उनके अलावा हर्ष दुबे और मानव सुथार में से किसी एक को आज डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. 

सिराज, कृष्णा और कुलदीप के कंधों पर रहेगा गेंदबाजी का दारोमदार 

तेज गेंदबाजी का दारोमदार विशेष रूप से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर रहेगा. इन दोनों गेंदबाजों ने रेड बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है. वहीं मुख्य स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का चुनाव किया जाना लगभग कंफर्म है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कैप्टन), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे/मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव. 

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के एक साथ कई टेस्ट, क्यों ढील की गुंजाइश नहीं? आज T20I टीम का चयन में सरप्राइज!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com