विज्ञापन

Ind vs Afg: युवा ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान 19 को

India vs Afghanistan: भारत को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. और एकाएक ही पंजाब के युवा पेसर-ऑलराउंडर चर्च का विषय बन गए हैं

Ind vs Afg: युवा ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान 19 को
India vs Afghanistan: शुभमन गिल एक बार फिर टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखाई पड़ेंगे
source: social media

अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अपने आखिरी दौर में जा पहुंची है, तो बीसीसीआई ने भी अपना ध्यान टीम इंडिया के भावी दौरों पर लगा दिया है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय चयन समति ने वीरवार को श्रीलंका में अगले महीने खेले जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत 'ए' टीम का ऐलान किया, तो सीनियर टीम के अगले अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी सेलेक्टरों ने संभावित खिलाड़ियों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है. भारतीय टीम को अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है. टीम का ऐलान प्ले-ऑफ मैचों से पहले इसी महीने की 19 तारीख को होगा.

एक अग्रणी अखबार के अनुसार अंतिम टीम का चयन संभवतः 19 मई को किया जाएगा और BCCI ने पहले ही दावेदारों को टेस्ट मैच के लिए तैयारी शुरू करने का संदेश भेज दिया है. टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल के एकमात्र टेस्ट में भारत का नेतृत्व करने की संभावना है, लेकिन तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है.

वहीं, टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है. इसमें से एक 25 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है.  जहां तक वनडे की बात है, ऋषभ पंत के लिए संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं.  लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के रूप में एक और खराब IPL सीजन का सामना किया है. उन्होंने पिछले लगभग दो सालों से भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है.

पंत की जगह फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है, जो भारत के टी20 विश्व कप 2026 की खिताबी जीत के सितारों में से एक थे और चल रहे IPL 2026 सीजन में भी शानदार फॉर्म में रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और 2027 के 50 ओवर के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बातचीत शुरू हो गई है. जब सबसे छोटे प्रारूप की बात आती है, तो चयनकर्ता अपना ध्यान 2028 के टी20 विश्व कप पर भी केंद्रित करने के लिए तैयार हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com