विज्ञापन

पीएम मोदी ने की देशवासियों से कारपूलिंग की अपील, जानिए किन ऐप्स पर आसानी से आप कर सकते हैं Carpool

Best Carpool Apps: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए कारपूलिंग, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है.

पीएम मोदी ने की देशवासियों से कारपूलिंग की अपील, जानिए किन ऐप्स पर आसानी से आप कर सकते हैं Carpool
Carpool app
Pexels

Best Carpool Apps in India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है. पीएम ने कहा है कि जहां संभव हो, वहां कारपूलिंग, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें. छोटी-छोटी आदतें बदलकर देश का ईंधन खर्च काफी कम हो सकता है. यही वजह है कि अब कार पूलिंग पर चर्चा बढ़ गई है. अगर आप भी रोज ऑफिस जाते हैं या लंबा सफर करते हैं, तो कार पूलिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं किन ऐप्स से आप आसानी से कार बुक कर सकते हैं और अपना पैसा बचा सकते हैं.

कारपुलिंग क्या होती है?

जब एक ही रास्ते पर जाने वाले 2-4 लोग एक ही कार में सफर करते हैं, तो उसे कारपूलिंग कहते हैं. मान लीजिए आपके ऑफिस के 3 लोग एक ही इलाके से आते हैं. अगर तीनों अलग-अलग कार लाने की बजाय एक कार शेयर करें, तो पेट्रोल बचेगा, खर्च कम होगा, ट्रैफिक कम होगा और पार्किंग की टेंशन भी घटेगी. यही वजह है कि दुनिया के बड़े शहरों में कारपूलिंग तेजी से बढ़ रही है.

कौन-कौन से ऐप्स पर आसानी से कर सकते हैं Carpool

1. Quick Ride

अगर आप रोज ऑफिस जाते हैं, खासकर IT कंपनी में काम करते हैं, तो यह ऐप काफी काम का है. इसकी खास बातें ये हैं कि सरकारी आईडी और ऑफिस इमेल से वैरिफिकेशन होता है. इसमें कारपूल के साथ बाइकपूल का भी ऑप्शन है. रियल टाइम राइड मैचिंग होती है और कैशलेस पेमेंट है. यह ऐप बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में काफी पॉपुलर है.

2. BlaBlaCar

अगर आप एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, जैसे दिल्ली से जयपुर, मुंबई से पुणे तो यह ऐप काफी यूजफुल हो सकता है. इसमें सीट बेस्ड बुकिंग होती है. ड्राइवर रिव्यू देखने का ऑप्शन होता है. प्राइवेट कार में आरामदायक सफर होता है और बस-कैब से कम खर्च लगता है. वीकेंड ट्रिप वालों के बीच यह ऐप तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 15 मई से चलेगी हाइड्रोजन शटल बस, हफ्ते में 5 दिन मिलेगी सेवा, जानिए रूट, टिकट और टाइमिंग

3. Hopr

यह ऐप खासकर शहर के अंदर डेली कम्यूट करने वालों को टारगेट करता है. इसकी खूबियां ये हैं कि कॉर्पोरेट यूजर्स वैरिफाइड है, स्मार्ट रूट मैचिंग होती है, कम्यूनिकेशन सिक्योर होती है और कम खर्च में राइड शेयरिंग कर सकते हैं. यह खासतौर पर बेंगलुरु में तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है.

4. sRide

यह ऐप भी डेली ऑफिस आने-जाने वालों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें वैरिफाइड कॉर्पोरेट प्रोफाइल्स, लाइव ट्रैकिंग, इन ऐप चैट, UPI और कैशलेस पेमेंट की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही बाइकपूलिंग का भी ऑप्शन मिलता है. कई यूजर्स का दावा है कि इससे रोजाना ट्रैवल खर्च में 50-70% तक बचत हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com