भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि यह थोड़ा पागलपन होगा और स्पिन जोड़ी टॉम हार्टले और शोएब बशीर को काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. टॉम हार्टले और बशीर भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरे से पहले, इस जोड़ी के पास कोई अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं था और इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट भी अधिक नहीं खेला था. बेन स्टोक्स किस तरह से इन गेंदबाजों का इस्तेमाल करेंगे, इसको लेकर सीरीज की शुरुआत से की शंका थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि. दोनों गेंदबाजों ने कई दिग्गजों को गलत साबित किया और सभी को यह याद रखने पर मजबूर कर दिया कि उन्होंने मौजूदा सीरीज में किस तरह से गेंदबाजी की है. अंतरराष्ट्रीय अनुभव की कमी के बावजूद दोनों ही गेंदबाज शानदार रहे और उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. टॉम हार्टले मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने चार मैचों में 20 विकेट हासिल किए हैं. दूसरी तरफ बशीर ने राजकोट और रांची टेस्ट में खेलते हुए 12 विकेट झटके हैं.
ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि यह थोड़ी निराशा वाली बात होगी अगर दोनों खिलाड़ियों को काउंटी चैंपियनशिप में मौका नहीं मिला तो. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ब्रेंडन मैकुलम ने कहा,"अगर उन्हें काउंटी स्तर पर मौके नहीं दिए गए तो यह हमारे लिए थोड़ा निराशाजनक होगा. इसकी बहुत संभावना है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन हम काउंटी टीमों पर हुक्म नहीं चलाना चाहते क्योंकि उनका अपना एजेंडा है, जब आप पूरी सीरीज में उन दो गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि अगर आपने उन्हें काउंटी क्रिकेट में अधिक मौके नहीं दिए तो यह पागलपन होगा."
ब्रेंडन मैकुलम ने आगे कहा,"यह सोचना अच्छा होगा कि उनके पास बहुत सारे मौके होंगे ताकि वे तेजी से सुधार कर सकें. चाहे वे अवसर काउंटियों के साथ हों या इंग्लैंड के साथ, मुझे लगता है कि हमें उनमें क्रिकेट को शामिल करने का प्रयास करते रहना होगा. हम जो भी मौका दे सकते हैं, हम कोशिश करेंगे और उन्हें देंगे क्योंकि यह दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छे हैं."
ब्रेंडन मैकुलम ने आगे "आप किसी व्यक्ति के शरीर को देखकर बाहर से यह नहीं बता सकते उसके दिल का आकार क्या है - और हमने देखा है कि उन दोनों के दिल बड़े हैं और वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं. इससे कठिन कुछ नहीं हो सकता, जो अभी है, और वे दोनों खड़े हुए हैं और प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें बस उन दोनों को मौके देते रहना होगा."
यह भी पढ़ें: "जो उसको धन, दौलत शोहरत मिली है..." सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के बयान को लेकर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: "नरेंद्र मोदी सर से..." पीएम से स्पेशल मैसेज मिलने पर मोहम्मद शमी ने दिया ये रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं