भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट मुकाबला ना खेलने वाले खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन क्रिकेटरों में टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख नहीं है, उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय कप्तान के इस बयान का समर्थन किया है. बता दें, रांची में हुए सीरीज के चौथे मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में सात मार्च से खेला जाना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के बयान को लेकर स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा,"बिल्कुल सही बात की है उन्होंने...सही बात की कि जो खिलाड़ी इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाह रहा है आप उनकी तरफ देखिए. मैं तो कितने सालों से कहते आया हूं कि जो भी कोई खिलाड़ी है, वो भारतीय क्रिकेट की वजह से है. जिस स्तर पर वो है, जिस स्टेज पर वो है, उसके करियर में, उसकी लाइफ में वो भारतीय क्रिकेट की वजह से है. जो उसको धन, दौलत शोहरत मिली है वो भारतीय क्रिकेट से है."
गावस्कर ने आगे कहा,"इसीलिए भारतीय क्रिकेट के लिए थोड़ी सी तो ईमानदारी बनती है. और अगर वो आप नहीं दिखाना चाहेंगे. आप जो भी कारण दिखाएंगे कि हमें ये नहीं खेलना, वो नहीं खेलना है. वो तो फिर ये अच्छा है कि जैसे रोहित शर्मा ने बताया कि जिस खिलाड़ी में वो भूख है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करना है. अच्छी फाइट करें मतलब सफलता तो अपने हाथों में नहीं होती है आपको हाथों में प्रयास होता है. वो प्रयास करने के लिए तैयार है. उसके आगे जाकर के टीम में चुनना है अगरे ये भी सेलेक्शन कमेटी का नज़रिया होगा, तो बहुत अच्छा होगा भारतीय क्रिकेट के लिए क्योंकि जैसे की हमने देखा है कि बहुत ऐसे खिलाड़ी हैं वो पिक एंड चूज करते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए पिक एंड चूज नहीं होना चाहिए."
बता दें, रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कहीं थी उससे हलचल मची हुई है. रोहित शर्मा ने कहा था,"जिन लोगों को भूख है हम उन्हीं लोगों को मौका देंगे. अगर भूख नहीं है तो उनको खिलाने का कोई मतलब नहीं है. मैंने यहां टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जो भूखा नहीं हो. सभी लड़के जो यहां हैं और जो नहीं हैं, वे सभी खेलना चाहते हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको बहुत कम मौके मिलते हैं. अगर आप उनका फायदा नहीं उठाते तो वे चले जाते हैं."
यह भी पढ़ें: ईशान किशन विवाद के बीच BCCI इस आइडिया पर कर रहा विचार, IPL के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें: 11 चौके... 8 छक्के... नामीबिया के बल्लेबाज ने मचाया गदर, 33 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं