विज्ञापन

WTC 2023-25: छक्के-चौके से लेकर सर्वाधिक रन और किसी मिली सबसे अधिक विकेट, सारे रिकॉर्ड एक नजर में पढ़ें

ICC World Test Championship 2023-2025 Records: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा सीजन सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है. इस बार सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट, जबकि सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम रहा.

WTC 2023-25: छक्के-चौके से लेकर सर्वाधिक रन और किसी मिली सबसे अधिक विकेट, सारे रिकॉर्ड एक नजर में पढ़ें
Pat Cummins

ICC World Test Championship 2023-2025 Records: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा सीजन सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है. शुरूआती दो सीजन में जहां न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी. इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई है. तीसरे सीजन में दुनिया भर के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. हर किसी के जानने की इच्छा रहती है कि पूरे टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट चटकाए एवं किसी खिलाड़ी के बल्ले से सबसे अधिक रन निकले. अगर आपके मन में भी यह विचार चल रहा है, तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

WTC के तीसरे सीजन में पैट कमिंस ने चटकाए सर्वाधिक 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के नाम दर्ज रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे सीजन में कुल 18 मुकाबले खेले. इस बीच 35 पारियों में 23.48 की औसत से 80 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने छह बार पांच और चार बार चार विकेट चटकाने का भी कारनामा किया. WTC 2023-25 के चक्र में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 28 रन खर्च कर छह विकेट रहा. 

WTC के तीसरे सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज 

80 विकेट - पैट कमिंस - ऑस्ट्रेलिया - 35 पारी 
77 विकेट - जसप्रीत बुमराह - भारत - 28 पारी 
77 विकेट - मिचेल स्टार्क - ऑस्ट्रेलिया - 37 पारी 
66 विकेट - नाथन लियोन - ऑस्ट्रेलिया - 30 पारी 
63 विकेट - रविचंद्रन अश्विन - भारत - 26 पारी 

WTC के तीसरे सीजन में जो रूट ने बनाए सर्वाधिक रन 

WTC के तीसरे में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट के नाम रहा. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से तीसरे सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले. इस बीच 40 पारियों में वह 54.66 की औसत से 1968 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक और सात अर्धशतक निकले. WTC 2023-25 में उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पारी 262 रनों की रही. 

WTC के तीसरे सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले गेंदबाज 

1968 रन - जो रूट - इंग्लैंड - 40 पारी 
1798 रन - यशस्वी जायसवाल - भारत - 36 पारी 
1470 रन - बेन डकेट - इंग्लैंड - 41 पारी 
1463 रन - हैरी ब्रूक - इंग्लैंड - 29 पारी 
1428 रन - उस्मान ख्वाजा - ऑस्ट्रेलिया - 39 पारी 

WTC के तीसरे सीजन में स्टीव स्मिथ ने पकडे सर्वाधिक कैच 

WTC के तीसरे सीजन में क्षेत्ररक्षण के दौरान सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए 20 मैच की 39 पारियों में सर्वाधिक 43 कैच लपके.

सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी 

43 कैच - स्टीव स्मिथ - ऑस्ट्रेलिया 
35 कैच - जो रूट - इंग्लैंड 
24 कैच - डेरिल मिचेल - न्यूजीलैंड 
23 कैच - बेन डकेट - इंग्लैंड 
21 कैच - हैरी ब्रूक - इंग्लैंड 

WTC के तीसरे सीजन में यशस्वी जायसवाल ने लगाए सर्वाधिक छक्के 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम रहा. उन्होंने अपनी टीम की तरफ से तीसरे सीजन में 19 मैच खेलते हुए 36 पारियों में सर्वाधिक 39 छक्के लगाए. 

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

39 सिक्स - यशस्वी जायसवाल - भारत 
24 सिक्स - ग्लेन फिलिप्स - न्यूजीलैंड 
24 सिक्स - बेन स्टोक्स - इंग्लैंड 
23 सिक्स - कामिंडू मेंडिस - श्रीलंका 
18 सिक्स - ऋषभ पंत - भारत 

WTC के तीसरे सीजन में यशस्वी जायसवाल ने लगाए सर्वाधिक चौके 

WTC के तीसरे सीजन में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड भी यशस्वी जायसवाल के नाम ही दर्ज रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए 36 पारियों में कुल 207 चौके लगाए. 

सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी 

207 चौके - यशस्वी जायसवाल - भारत 
187 चौके - बेन डकेट - इंग्लैंड 
186 चौके - जो रूट - इंग्लैंड 
153 चौके - ट्रेविस हेड - ऑस्ट्रेलिया 
152 चौके - जैक क्राउले - इंग्लैंड 

यह भी पढ़ें- Eng vs Ind: 'किसी भी खिलाड़ी के लिए ये बातें जानना बहुत ही अहम', पहले टेस्ट से पहले प्रसिद्ध कृष्णा का बहुत ही अहम बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com