Australia vs Netherlands: वर्ल्ड कप में आज 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा. नीदरलैंड्स ने इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराने में सफलता हासिल की है. ऐसे में क्या आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम कमाल कर पाएगी. वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम आजके मैच को बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करेगी. इस समय ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैचों में जीत हासिल की है. प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच मैच दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: "ऐसा कोई रास्ता नहीं कि भारत विश्व कप.." शोएब अख्तर ने भारत के खिताब जीतने को लेकर किया बड़ा दावा
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने World Cup में रचा इतिहास, ऐसा कमाल कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स (Australia vs Netherlands Head-to-head)
वनडे में दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच हुए हैं जिसमें सभी 2 मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने में सफल रही है
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स (Australia vs Netherlands HEAD TO HEAD IN WORLD CUP)
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स के बीच दो मैच हुए हैं जिसमें दोनों दफा ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने में सफल रही है.
ऑस्ट्रेलिया संभावित XI (Australia Probable XI)
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन/ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
Netherlands संभावित XI (Netherlands Probable XI)
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
पिच रिपोर्ट (Australia vs Netherlands pitch report Arun Jaitley Stadium, Delhi)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. स्टेडियम की पिच इस बार बल्लेबाजों का भरपूर साथ दे रही है और खूब रन बन रहे हैं. श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में 750 रनों से ज्यादा रन बने थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि यहां आज भी बल्लेबाज धमाका करेंगे.बल्लेबाजों के लिए दिल्ली की पिच आज स्वर्ग साबित हो सकती है. टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.
Australia Vs Netherlands मौसम Update (Australia Vs Netherlands weather Update)
दिल्ली में में आज यानी 25 अक्टूबर का दिल काफी साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी. दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है तो वहीं, शाम को ताममान में गिरावट आ सकती है. बारिश की संभावना न के बराबर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं