ICC U-19 World Cup: मुशीर खान (Musheer Khan Century) के दूसरे शतक के बाद स्वामी पांडे की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स चरण के मुकाबले में मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को 214 रन से रौंद दिया. भारत ने मुशीर की 131 और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह की 52 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में बाएं हाथ के स्पिनरों पांडे (19 रन पर चार विकेट) और मुशीर (10 रन पर दो विकेट) के अलावा तेज गेंदबाज राज लिमबानी (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 28.1 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई.
प्लेयर ऑफ़ द मैच मुशीर खान ने कहा
यह वास्तव में अच्छा लगता है कि मैंने दो शतक बनाए हैं और मैं अच्छी बल्लेबाजी जारी रखना चाहता हूं. इससे आत्मविश्वास का एहसास होता है. यह थोड़ी धीमी पिच थी और हमारे गेंदबाज अच्छे प्रवाह में हैं और हमें परिणाम मिला. (सरफराज खान को पहली बार भारत में शामिल किए जाने पर) मेरे भाई ने कल मुझे फोन किया और उसने कहा कि उसे दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. मैं प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करता हूं और तंग क्षेत्रों में गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लिमबानी ने न्यूजीलैंड की पारी की पहली और पांचवीं गेंद पर क्रमश: टॉम जोन्स (00) और स्नेहित रेड्डी (00) को आउट किया जिसके बाद पांडे ने लैकलेन स्टैकपोल (05) और जेम्स नेल्सन (10) को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड का स्कोर 22 रन पर चार विकेट किया और टीम कभी इन झटकों से नहीं उबर पाई. कप्तान ऑस्कर जैकसन 19 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे. भारत एक बार फिर इस प्रतियोगिता में खिताब का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. रनों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की तीसरे सबसे बड़ी हार और तीसरा सबसे कम स्कोर है.
इससे पहले मेनगॉन्ग ओवल की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर मुशीर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई और मौजूदा प्रतियोगिता में 300 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने. मुशीर ने 126 गेंद में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली. मुशीर ने विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए और दौड़कर भी ढेरों रन बटोरे. वह अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में भी सफल रहे.
भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अर्शिन कुलकर्णी (09) का विकेट टीम ने जल्दी गंवा दिया. मुशीर और आदर्श ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर पारी को संवारा. आदर्श शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए. वह हालांकि 18वें ओवर में जैक कमिंग (37 रन पर एक विकेट) की ऑफ साइड से बाहर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में ओलिवर तेवतिया को कैच दे बैठे. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 58 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे.
भारतीय कप्तान उदय सहारन (57 गेंद में 35 रन, दो चौके) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे. उन्होंने इस मैच से पहले लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे. सहारन ने हालांकि मुशीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया. भारत ने हालांकि अंतिम ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 300 रन के आंकड़े को पार करने में विफल रही. मुशीर शतक पूरा करने के बाद 48वें ओवर में मेसन क्लार्क का शिकार बने. क्लार्क ने 64 रन देकर चार विकेट चटकाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं