विज्ञापन

आईसीसी टी20 में इनिंग ब्रेक टाइम को और कम करने की तैयारी में, जानें खेल, खिलाड़ियों पर क्या होगा असर

Big change in T20: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल अब ब्रेक टाइम में कटौती का प्लान कर रही है. और यह नियम इस साल के आखिर में लागू हो सकता है

आईसीसी टी20 में इनिंग ब्रेक टाइम को और कम करने की तैयारी में, जानें खेल, खिलाड़ियों पर क्या होगा असर
Big change in T20:

ICC's new proposed rule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) हमेशा से ही खेल को रोचक बनाने के लिए हर साल नियमों में 'प्लस-माइनस' करती रही है. और इसी  कड़ी में अब खेल की पैतृक संस्था टी20 को और रोचक बनाने के लिए इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. इसके तहत ICC मैच में होने वाले 20 मिनट के ब्रेक को 15 मिनट करने पर विचार कर रही है. आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक में इस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. और अब इसी महीने की  30  तारीख को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक में अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह नियम इसी साल के आखिर में लागू हो सकता है. पूरी उम्मीद यही है कि पैतृक संस्था ने निमय में बदलवा का मन बना लिया है. बहरहाल आप यह भी जान लीजिए कि आखिर वो क्या कारण हैं जिनके कारण ICC इंटरवेल ब्रेक के समय में कटौती करने की तैयारी में है और इसके खेल और खिलाड़ियों पर क्या-क्या असर पड़ेंगे. 

इन वजहों से बदलाव की तैयारी

1. 3 घंटे का टाइम स्लॉट 

आईसीसी का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों को पूरी तरह से 3 घंटे के ब्रॉडकास्ट (प्रसारण) विंडो के भीतर समेटना है. इसे लेकर आईसीसी पर प्रसारक का भी दबाव रहा है. यह भी एक बड़ कारक है कि ICC इंटरवेल के समय में 5 मिनट कम करने को तैयार है.

 2. मैच की रफ्तार बढ़ाना

ब्रेक का समय कम होने से खेल की गति और तीव्रता पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बरकरार रहेगी. और दर्शकों का रोमांच कम नहीं होगा

3. फ्रेंजाइजी लीग का मॉडल

ICC के बदलाव करने के पीछे आईपीएल सहित दुनिया की बाकी फ्रेंचाइजी लीग मॉडल भी एक वजह हैं. इन लीगों में पहले से ही छोटे इनिंग्स ब्रेक और कड़े नियम अपनाए जाते हैं. आईसीसी भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रोटोकॉल को दोहराना चाहता है. 

बदलाव का खेल पर असर

1. रणनीति, तैयारी के लिए कम समय

फिलहाल नियमों के मुताबिक, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली पारी खत्म होने के बाद टीमों को 20 मिनट का आराम
और रणनीति बनाने का समय मिलता है. नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद खिलाड़ियों को दूसरी पारी शुरू करने के लिए 5 मिनट कम मिलेंगे.

ओपनर्स पर दबाव

पहली पारी में पूरे 20 ओवर फील्डिंग करने के बाद, दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को तुरंत पैड पहनकर मैदान पर उतरना होगा.
 खासकर उन ऑलराउंडर्स के लिए चुनौती बढ़ेगी जो 20वां ओवर फेंकने के बाद तुरंत ही पारी की शुरुआत करनी होती है

शारीरिक जकड़न से बचाव 

इसका एक सकारात्मक पहलू भी है. कई बार लंबे ब्रेक (20 मिनट) में खिलाड़ियों की मांसपेशियां ठंडी हो जाती हैं, जिससे दोबारा मैदान पर उतरते समय चोट (इंजरी) का खतरा रहता है. 15 मिनट का ब्रेक खिलाड़ियों की बॉडी को 'वार्म-अप' स्टेट में बनाए रखने में मदद करेगा. 

यह भी पढ़ें:   Rohit Sharma: क्या 100% फिट हैं रोहित शर्मा? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी, बयान से मची खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com