KKR: भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने खुलासा करते हुए कहा कि साल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए जब मैं खराब दौर से गुजरा, तो मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ. रॉबिन साल 2014 से लेकर 2019 तक केकेआर टीम का हिस्सा थे. इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े गए, लेकिन यहां से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े और अलग होने तक साल 2022 तक इसी टीम से जुड़े रहे. हाल ही में रनवीर शो में कहा कि साल 2019 में खराब दौर के बाद उनके साथ खासा बुरा बर्ताव हुआ. बतौर सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगता है कि मेरे साथ सही बर्ताव नहीं हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Robin Utthapa now comes in open to dislodge briefly on his last year at KKR.
— KKR Vibe (@KnightsVibe) April 20, 2024
▪️He admits he had a horrible performance but insists there are things which led to it.
▪️As a senior pro he felt he was undone.
This comes after DK opened up on Kuldeep. pic.twitter.com/utZnuzDVaB
रॉबिन ने कहा कि उदारण के तौर पर केकेआर के साथ अपने आखिरी साल में मैं बहुत ही अच्छा था. लेकिन आखिर में पता नहीं क्या कारण रहे, लेकिन अपने निजी अनुभव से कहूं, तो मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया. बतौर सीनियर खिलाड़ी मेरे साथ अच्छा बर्ता नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि केकेआर के लिए मेरा आखिरी मैच बहुत ही ज्यादा खराब था. मेरा प्रदर्शन बहुत ही खराब था और हर कोई मेरे काम की आलोचना कर सकता था. और आलोचना हुई थी. और करीब दो-तीन महीने बाद मैं अपने सोशल मीडिया कमेंट का सेक्शन बंद कर दिया.
उथप्पा ने कहा कि फैंस से हुई तीखी आलचोना के बाद मैंने 2-3 महीने के लिए सोशल मीडिया छोड़ दी. मैंने नकारात्मक कमेंटों की बजाय अपने परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया. अगर मैं सोशल मीडिया पर बने रहता, तो मैं उस समय चिंतित हो सकता था या अवसाद में जा सकता था. तब मेरा बेटा एक साल का था. मेरी पत्नी और बेटा था. और ऐसे में मुझे सोच-समझकर फैसला लेना था, जो मैंने लिया.
पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मैंने तय किया कि मैं इससे नहीं निपटूंगा. मुझे अपने परिवार पर ध्यान देना है. यह केवल एक खराब दिन की बात है और एक खराब दिन मेरे पूरे जीवन को नियंत्रित नहीं कर सकता. मैंने समझा कि यह खराब दिन किस वजह से आया है और मैं इन हालात में क्यों हूं. उथ्पा ने कहा कि अगर कभी मैं कोई किताब लिखूंगा, तो संभवत: इसी बारे में लिखूंगा. अगर किताब नहीं लिखूंगा, तो मैं इस बात को साझा करूंगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं