Suresh Raina on MI Captaincy: मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अब तक इस सीजन में 7 मुकाबले खेली है जिसमे तीन में जीत और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी की बात करें तो रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीता चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2024 की बात करें तो ट्रेड विंडो के जरिये गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में वापस ले आई और उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया जिसके बाद इस कदम को लेकर मुंबई इंडियंस के फैंस ने इस फैसले को लेकर अपनी नाराज़गी जताई थी और इसकी वजह से मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर भी फॉलोवर्स के मामले में घाटा हुआ.
मुंबई इंडियंस का कप्तान बदलने पर क्या सोचते है रैना?
इस बीच जारी आईपीएल 2024 के दौरान टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina on Rohit Sharma Captaincy) ने 'लल्लनटॉप' को इंटरव्यू दिया है. रैना ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया लेकिन उसमे खुद एक सवाल भी छोड़ दिया. रैना ने अपने जवाब में कहा की रोहित शर्मा को ही अभी मुंबई इंडियंस का कप्तान रहना चाहिए था लेकिन पता नहीं क्यों और क्या सोच कर ये फैसला लिया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Suresh Raina said "Rohit should've been the captain of MI". pic.twitter.com/6gga8ZKewC
— 🐐 (@ItsHitmanERA) April 21, 2024
वैसे रैना की माने तो उनके हिसाब से रोहित को ही मुंबई का कप्तान रहना चाहिए था क्योंकि उन्होंने मुंबई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. साथ ही रैना ने कहा की अब रोहित को क्यों हटाया मुझे नहीं पता टीम मैनेजमेंट ने क्या कुछ सोच कर ये फैसला लिया, लेकिन हो सकता है की वो किसी युवा को मौका देना चाहती हो लेकिन आगे पता चलेगा इस फैसला का क्या असर पड़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं