IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेल रहे 22 साल के जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस उमरान मलिक (Umran Malik) हर मैच के बाद अपने रफ़्तार से सुर्खियां बटोर रहे हैं. पिछले मैच में चेन्नई के ख़िलाफ़ 10वें ओवर में सीज़न की सबसे तेज़ गेंद डाली. गेंद की रफ़्तार मापी गई-154 किलोमीटर प्रति घंटा. इससे पहले गुजरात के ख़िलाफ़ मैच में उन्होने 153.3 किलोमीटर की रफ़्तार से गेंद डाली थी. गुजरात के ख़िलाफ़ पिछले मैच में उमरान ने कहर बरपा दिया था. उन्होने 25 रन देकर 5 विकेट लिए, 4 खिलाड़ियों को तो उन्होने क्लीन बोल्ड किया.
धोनी की कप्तानी में CSK कैसे पहुंच सकती है अभी भी प्लेऑफ में, जानिए पूरा समीकरण
क्या आप जानते हैं कि उमरान को विकेट लेने से भी ज़्यादा मज़ा किस चीज़ में आता है? जब उनका बाउंसर बल्लेबाज़ की हेलमेट से टकराता है तो टन की आवाज़ से उनको ख़ास आनंद मिलता है. गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी इससे बच नहीं पाए. बाद में मैच के बाद हार्दिक की पत्नी नताशा से उमरान ने माफ़ी मांगने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुई थी. राशिद ख़ान (Rashid Khan) उमरान से गुज़ारिश कर चुके हैं कि ज़रा धीरे डाला कर, ज़ाहिर है उमरान की रफ़्तार से बल्लेबाज़ खौफ़ खा रहे हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उमरान की गेंद को खेल पाना उतना भी मुश्किल है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे निपटा जाए उमरान मलिक की आग उगलती गेंदों से
स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उमरान से निपटने का बहुत ही कारगर और आसान तरीका बताया. गावस्कर का सटीक नुस्ख़ा बेहद मजेदार है और मज़े की बात है कि बात है कि इसे हर बल्लेबाज़ आजमा सकता है.
देखिए क्या है गावस्कर की सलाह. "एक सिंगल लें और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर चले जाएं." इतना ही नहीं लिटिल मास्टर ने उमरान मलिक की तेज़ तर्रार गेंद से निपटने एक और तरीका बताया. गावस्कर ने कहा है कि, "उसे अपने स्टंप ना दिखने दें, तीनों स्टंप घेर कर खेलें ताकि जब वो गेंदबाज़ी करने दौड़े तो वो ये नहीं देख पाए कि लेग स्टंप कहां है और ऑफ़ स्टंप कहां है."
साथी कमेंटेटर और कमेंटरी सुन रहे लोग गावस्कर की बात पर हंसे बिना नहीं रह पाए. दरअसल गावस्कर बेहद मज़ाकिया शख़्स हैं. गावस्कर मिमिक्री भी बहुत अच्छी करते हैं ख़ासकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद की. उमरान मलिक हर किसी को अपना मुरीद बनाते चले जा रहे हैं. सुनील गावस्कर भी मलिक के पेस के जादू से बच नहीं पाए हैं. तो गावस्कर की राय में फ़िलहाल उमरान मलिक की रफ़्तार से बचना मुश्किल है. हालांकि गावस्कर जैसे दिग्गज़ों को पता है कि उमरान के रॉ पेस को तराशने की ज़रुरत है ताकि वे गेंद पर बेहतर नियंत्रण कर पाएं.

उमरान के रॉ पेस को तराशने की ज़रुरत
सुनील गावस्कर ने हाल ही में कहा था-"उसके लिए अगली चुनौती मुझे लगता है कि भारतीय टीम है. उसे शायद प्लेइंग इलेवन में मौक़ा नहीं मिल पाए क्योंकि भारत के पास मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं. लेकिन टीम के साथ यात्रा करने, ड्रेसिंग रूम साझा करने से देखते हैं उन पर क्या असर पड़ता है."
मार्गदर्शन और अनुभव के साथ उमरान बेहतर गेंदबाज़ बन सकते हैं क्योंकि किसी भी गेंदबाज़ के लिए रफ़्तार से ज़्यादा लाइन और लेंथ पर नियंत्रण ज़रुरी है. चेन्नई के ख़िलाफ़ उन्होने 2 बार सीज़न की सबसे तेज़ गेंद फेंकी लेकिन विकेट नहीं ले पाए और साथ ही बेहद महंगे भी साबित हुए. 4 ओवर में 48 रन खर्च कर डाले. पहली सबसे तेज़ गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगा दिया. 19वें ओवर में भी उमरान ने 154 किलोमीटर प्रति घटे की रफ़्तार से एक यॉर्कर डाली, महेंद्र सिंह धोनी ने उस गेंद पर 1 रन बनाया.
उमरान मलिक ने फिर से लूटी महफिल, CSK के खिलाफ फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज गेंद
गुजरात के ख़िलाफ़ उमरान ने 5 विकेट लिया थो जो अब तक का उनका बेहतरीन प्रदर्शन था लेकिन गुजरात और चेन्नई दोंनों को उनकी टीम हैदराबाद हरा नहीं पायी. उमरान मलिक 9 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. ये बात तो तय है कि इंग्लैंड के दौरे और वर्ल्ड T20 की टीम में उमरान मलिक को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं