काउंटी चैंपियनशिप (County Championship) के इस सीजन भारत के अनुभवी क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) अलग स्तर की बल्लेबाजी कर रहे हैं. ससेक्स के लिए सीजन का पांचवां शतक लगाने के एक दिन बाद उन्होंने अपनी पारी को और उचाई देते हुए इसे दोहरे शतक (Cheteshwar Purjara Double Century) में बदल दिया. पुजारा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मिडिलसेक्स के खिलाफ (Sussex vs Middlesex) 403 गेंद खेलते हुए 231 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ भारतीय खिलाड़ी को अपना प्यार और सम्मान प्रकट किया.
जैसे ही पुजारा ने अपने दोहरे शतक के लिए गेंद को ऑन साइड में फ्लिक किया, बालकनी में मौजूद उनके साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई, टिम मुर्ताघ की गेंद पर शॉट लगाने के बाद पूरा स्टेडियम अपने पैरों पर खड़े होकर पुजारा द्वारा खेली गई इस शानदार पारी के लिए तालियां बजा रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Out onto the balcony to stand and applaud a fantastic innings. ????@cheteshwar1 ???????? pic.twitter.com/2hmvm9wMz4
— Sussex Cricket (@SussexCCC) July 20, 2022
लॉर्ड्स कॉरिडोर में पुजारा को मिला रिसेप्शन कैमरों ने नहीं दिखा, लेकिन लॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरों के जरिए ये दिखाने की कोशिश की. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, “लॉर्ड्स में चेतेश्वर पुजारा द्वारा 231 का स्कोर. याद रखने लायक एक पारी.”
पूर्व भारतीय स्पिनर और पुजारा के साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया, “शानदार खेले, पुजारा.”
चेतेश्वर पुजारा ने ससेक्स के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में दोहरा शतक जड़कर मिडिलसेक्स के खिलाफ काउंटी क्रिकेट (County Cricket) मैच में बुधवार को अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने सुबह 115 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पारी में 403 गेंदों का सामना करके 231 रन बनाए जिसमें 21 चौके और तीन छक्के शामिल हैं. यह उनका इस सत्र में ससेक्स के लिए तीसरा दोहरा शतक है.
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 18,000 रन भी पूरे किए.
पुजारा ससेक्स की तरफ से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे. उनकी शानदार पारी से ससेक्स ने लार्ड्स में खेले जा रहे डिवीजन दो काउंटी चैंपियनशिप के इस मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 523 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
ससेक्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के कारण भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पुजारा ने इससे पहले डरहम के खिलाफ 203 और डर्बीशर के खिलाफ 201 रन बनाए थे.
* World Athletics Championship: अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो के फाइनल्स में प्रवेश किया
* साउथ अफ्रीका में CSK की नई टीम! CEO काशी विश्वनाथन ने खास बातचीत में दी ये जानकारी
* मैच में बिना पैड पहने बल्लेबाजी करने आया बैटर, एहसास होने पर डगआउट की ओर भागा, देखें ये मजेदार Video
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं