Hemang Badani, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना न्यू हेड कोच मिल गया है. यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हेमांग बदानी हैं. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल रॉव को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है. बदानी से पहले टीम के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग थे. हालांकि, आगामी सीजन से पूर्व उन्होंने अहम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके बाद फ्रेंचाइजी ने बदानी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है.
7 साल से दिल्ली के मुख्य कोच थे रिकी पोंटिंग
हेमांग बदानी से पहले रिकी पोंटिंग पिछले 7 साल से टीम की देखरेख कर रहे थे. उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, लेकिन खिताब नहीं जीत पाने की वजह से कहीं न कहीं फ्रेंचाइजी उनसे असंतुष्ट थी. यही नहीं सौरव गांगुली की भी टीम से छुट्टी हो चुकी है. उनकी जगह पर वेणुगोपाल रॉव ने पदभार संभाला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
HEMANG BADANI - THE NEW HEAD COACH OF DELHI IN IPL. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/m0Tn7IZNHP
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 17, 2024
सहायक कोच से भी दिल्ली ने लिया किनारा
फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच और टैलेंट स्काउट के रूप में काम करने वाले प्रवीण आमरे से भी किनारा ले लिया है. 56 वर्षीय आमरे पिछले 10 साल (2014) से टीम के साथ जुड़े हुए थे. हालांकि, इस बार टीम ने उनका अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है.
हेमांग बदानी का क्रिकेट करियर
हेमांग बदानी भारतीय टीम की तरफ से 4 और 40 वनडे मुकाबले खेलने में कामयाब रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 7 पारियों में 15.66 की औसत से 94 रन दर्ज हैं. वहीं वनडे की 36 पारियों में उन्होंने 33.34 की औसत से 867 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 1 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- Matt Henry: मैट हेनरी ने रच दिया इतिहास, गर्व से अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में लिया जाएगा उनका नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं