Heinrich Klaasen created history for South Africa: भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जरुर अफ्रीकी बैटर हेनरिक क्लासेन का बल्ला नहीं चला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है. वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के लगाने वाले पहले बैटर गए हैं. यही नहीं वह एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज भी अब हैं. जारी साल में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अफ्रीकी टीम के लिए 53 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 100 छक्के निकले हैं. 2024 को खत्म होने में फिलहाल करीब डेढ़ माह शेष हैं. उम्मीद है उनके छक्कों की सख्या और बढ़ सकती है.
खास मामले में क्रिस गेल का रहा है धमाका
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक बार 100 छक्के लगाने का खास कारनामा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने छह बार (2011, 2012, 2013, 2015, 2016 और 2017) एक कैलेंडर ईयर में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिस गेल के बाद टॉप 3 में वेस्टइंडीज के ही खिलाड़ियों का दबदबा है. ये कोई और नहीं बल्कि आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन हैं. रसेल ने 2019 में 46 टी20 मैच खेलते हुए 101 छक्के लगाए थे. वहीं निकोलस पूरन के बल्ले से 2024 में 165 छक्के निकल चुके हैं. जारी साल में पूरन ने खबर लिखे जाने तक 68 टी20 मुकाबले खेले हैं.
भारत के खिलाफ एक छक्का लगाने में कामयाब हुए थे हेनरिक क्लासेन
भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अफ्रीकी टीम को हेनरिक क्लासेन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 गेंदों का सामना किया. इस बीच 113.64 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का निकला.
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन से पहले दुनिया के इन 3 खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं लगातार शतक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं